Hindi News

indianarrative

लोटन कबूतर के बाद देखिए,ब्रिटेन का गुलाबी कबूतर,सोशल मीडिया पर मचा रहा कोहराम!

Britain का गुलाबी कबूतर

बॉलीवुड फिल्मों में आपने कई ऐसे कबूतर देखे होंगे जो प्रेमी और प्रेमिका के बीच संदेशवाहक का काम करता है। आपने लोटन कबूतर भी देखा होगा,जो बेहद प्यारा होता है। लेकिन आज आपको एक ऐसे कबूतर के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर कोहराम मचाए हुए है। जी हां Britain का गुलाबी कबूतर जिसका रंग गुलाबी तो है साथ ही बेहद प्यारा भी दिख रहा है।

ब्रिटेन के सोशल मीडिया पर इस समय एक कबूतर चर्चा में है। यह एक गुलाबी कबूतर है, जिसकी तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है। इसे देख हर कोई हैरान है। कुछ लोगों का मानना है कि शायद इसके ऊपर रंग चढ़ाया गया है। वहीं कई लोग इसे दुर्लभ प्रजाति मान रहे है।

लोटन कबूतर के बाद गुलाबी कबूतर।

ब्रिटेन(Britain) के बरी कस्बे में एक गुलाबी कबूतर चर्चा में आ गया है। इसे देखने के बाद लोग हैरानी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं।

कई लोगों ने अपनी छतों पर इसे दाना चुगते हुए देखा है। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी इसे देख कर हैरान है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा कि उनके कुछ अधिकारियों ने दुर्लभ गुलाबी कबूतर को देखा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘अधिकारी जब दोपहर में पैदल गश्त पर निकले थे तो उन्हें शहर में एक दुर्लभ गुलाबी कबूतर मिला।’

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कई लोगों का अनुमान है कि इस रहस्यमय कबूतर को रंगा गया है। वहीं कई लोग इसके रंग को प्राकृतिक मान रहे हैं। एक एक्स यूजर ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि क्या कोई जानता है कि इसका रंग गुलाबी क्यों है। समैंथा नाम की महिला ने कहा कि एक शख्स ने कबूतर को कुछ खाने को दिया। इसके रंग को देख हर कोई हैरान था। लेकिन इसका कुछ रंग जमीन पर लग रहा था। शायद इसे रंगा गया हो।

ब्रिटेन से पहले न्यूयॉर्क में किया गया था रेसक्यू

ब्रिटेन से पहले न्यूयॉर्क में एक गुलाबी कबूतर को रेसक्यू किया गया था, जिसके ऊपर गुलाबी रंग लगाया गया था। ‘जेंडर रिवील’ पार्टी के लिए इसे रंगा गया था। दरअसल कई देशों में पेट में पल रहे बच्चे का लिंग जाना जा सकता है। अगर लड़की है तो उसे गुलाबी और लड़के को नीले रंग से दिखाया जाता है।

यह भी पढ़ें-अभिनेत्री स्वरा भास्कर की गोदभराई,कहा-हसबैंड ने किया सरप्राइज प्लान।