Categories: खेल

तालिबान की भाषा बोलने लगे शाहिद अफरीदी, फैंस ने जमकर लगा दी क्लास

पाकिस्तान तालिबान का सपोर्ट हमेशा करता आ रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान के आने से पाकिस्तान के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं है। अब तालिबान के सपोर्ट में  पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी  ने भी बयान दिया है। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें अफरीदी को रिपोर्टर्स से यह कहते सुना जा सकता है कि तालिबान महिलाओं को काम करने की इजाजत दे रहा है और क्रिकेट को पसंद करता है।

शाहिद अफरीदी ने मीडिया से कहा, 'तालिबान बड़े ही पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड के साथ आए हुए हैं, ये चीजें हमें पहले नजर नहीं आई, मसला यही है, अब चीजें बहुत पॉजिटिविटी की तरफ जा रही है। लेडीज को काम करने की इजाजत, पॉलिटिक्स और बाकी जॉब्स की तरफ इजाजत। वो क्रिटिक्स को सपोर्ट करते हैं, क्रिकेट को सपोर्ट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वो क्रिकेट को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Shahid Afridi’s open love for the Taliban is actually a reflection of several anti national Indians .. it’s just that they are not dancing like him pic.twitter.com/gIFJDD042n

— Karuna Gopal (@KarunaGopal1) August 31, 2021

अफरीदी के इस बयान से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्विटर पर लिखा, हां, तालिबान वहीं पॉजिटिविटी लेकर आया है जैसी हर बार अफरीदी के बैटिंग करने उतरने पर कप्‍तान को होती थी। वो चमत्‍कार की उम्‍मीद करते थे मगर 10 से 9 बार ब्रेनफेड हो जाता था। सिंघवी का तंज अफरीदी की चुनिंदा आतिशी पारियों पर था। 398 वनडे मैच खेलने वाले अफरीदी ने 6,892 रन जरूर बनाए मगर औसत सिर्फ 23.57 रन का रहा।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान भी कई मौकों पर तालिबान का समर्थन कर चुके हैं। अफगान में तालिबानी राज आने से पहले ही इमरान ने उनकी पैरवी शुरू कर दी थी। इसी साल जुलाई माह में इमरान ने कहा था कि तालिबान कोई आतंकवादी संगठन नहीं बल्कि आम नागरिक हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago