Categories: खेल

Tokyo Olympic 2020: मेडल जीतने पर बोले पीवी सिंधु के पिता, ‘सिंधु ने पूरा किया पीएम मोदी से किया वादा, अब प्रधानमंत्री की बारी’

भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार (1 अगस्त) को  टोक्यो ओलंपिक में चीन की जियाओ हे बिंग को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधु भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं हैं। सिंधु की इस जीत पर हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है। इस कड़ी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिंधु को बधाई दी है। इस बीच सिंधु के पिता पीवी रमना ने सिंधु के भारत आने पर उनके प्लान का खुलासा किया। सिंधु के पिता ने कहा कि अब मेडल के साथ देश लौटने पर सिंधु पीएम मोदी के साथ आइसक्रीम खाएंगी।

I think she's coming on Aug 3. I'm planning to go to Delhi. We have to get as many medals as we can for country at Olympics. PM encouraged her & told Sindhu that we'll eat ice-cream together after returning from Tokyo. Now, she'll eat ice-cream with PM: PV Ramana, Sindhu's father pic.twitter.com/5tChxNm3SG

— ANI (@ANI) August 1, 2021

दरअसल, टोक्यो रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सभी एथलीट्स से बातचीत की थी। इस दौरान सिंधु से बात करते हुए पीएम ने उनसे उनकी डाइट के बारे में बात करते हुए कहा कि खेल की तैयारियों के लिए आपको अपनी पसंदीदा आइसक्रीम छोड़नी पड़ी। आप टोक्यो से मेडल जीत कर लाइए फिर हम साथ आइसक्रीम खाएंगे।

पीएम मोदी के इस वादे को याद करते हुए पीवी सिंधु के पिता ने कहा कि पीएम मोदी ने टोक्यो जाने से पहले सिंधु को प्रोत्साहित किया था और कहा था कि, आप जाइए जब आप मेडल के साथ लौटेंगे तब हम साथ आइसक्रीम खाएंगे। तो अब देश लौटने पर सिंधु पीएम मोदी के साथ जरूर आइसक्रीम खाएगी। सिंधु के पिता ने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि सिंधु पहली ऐसी भारतीय महिला बनीं जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीते। उन्होंने देश का नाम ऊंचा किया है। सिंधु को गोल्ड जीतना चाहिए था लेकिन ब्रॉन्ज जीतना भी एक बड़ी उपलब्धि है।

We are all elated by the stellar performance by @Pvsindhu1. Congratulations to her on winning the Bronze at @Tokyo2020. She is India’s pride and one of our most outstanding Olympians. #Tokyo2020 pic.twitter.com/O8Ay3JWT7q

— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2021

वहीं पीएम मोदी ने भी सिंधु की जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा- 'पीवी सिंधु के शानदार परफॉर्मेंस से हम सब काफी खुश हैं। टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने पर बधाई। वे भारत का गर्व हैं और सबसे महान ओलंपियन में से एक हैं।' आपको बता दें कि सिंधु ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले गेम में चीनी खिलाड़ी को 21-13 से हराकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम कर लिया। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-15 से हराया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago