Categories: खेल

CSK के दो ऑलराउंडरों ने T20 Blast में मचाया धमाल, मैदान पर खेली तूफानी पारियां

टी20 ब्लास्ट (T20Blast 2021) में कल 8 मुकाबले खेले गए, इस टूर्नामेंट में खेल रहे कई दिग्गज खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना जबरदस्त खेल दिखाया। इसमें चर्चा में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ऑलराउंडर सैम करन (Sam Cirran) रहे। सैम करन ने अपनी टीम सरे (Surrey) के लिए जबरदस्त पारी खेली। समरसेट (Somerset) और सरे (Surrey) के बीच हुए इस मुकाबले में समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का विरोधी टीम को टारगेट दिया। और सरे ने इस लक्ष्य को केलव 16 ओवर में ही 7 विकेट रहते हुए हासिल कर लिया।

इस मैच के हिरो रहे सैम करन ने 36 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट से 72 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 5 चौके और 6 छक्के जड़े। इस तूफानी पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं इवांस ने 34 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के लगाए। यह सरे की लगातार दूसरी जीत है और वह अंक तालिका में सबसे ऊपर है। वहीं समरसेट को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

MOM * 2⃣

The weekend begins on a happy note ft. Moeen & Sam 😍😍#T20blast #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @surreycricket @WorcsCCC pic.twitter.com/NmNFxOKU5J

— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) June 12, 2021

वहीं, दूसरे मुकाबले में Worcestershire के लिए भी चेन्नई सुपर किंग्स और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने 30 गेंदों 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन बनायें। गेंदबाजी में भी मोईन अली ने शानदार प्रदर्शन किया। Northamptonshire के खिलाफ उन्होंने 2 अहम विकेट चटकाए।

सैम करन ने 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

शुरुआत में सैम करन थोड़ा संभलकर खेल रहे थे लेकिन मैदान पर जमने के बा उन्होंने करारे शॉट लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने 25 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए, लक्ष्य से 20 रन पहले मर्चेंट डी लांगे ने लॉरी इवांस को आउट कर दिया। लेकिन सैम करन ने बेन ग्रीन को लगातार दो छक्के जड़कर जरूरी रनों की संख्या को इकाई में ला दिया। फिर 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने मैच में 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago