Categories: खेल

Sourav Ganguly के बदले सुर, बोले- Virat Kohli का Attitude पसंद है, लेकिन वो….

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली का विवाद खूब सुर्खियां बटोर रहा है। विराट कोहली ने हाल में गांगुली के उस दावे को खारिज किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि विराट से टी20 फॉर्मेट में कप्तानी ना छोड़ने का अनुरोध किया था। एक इवेंट के दौरान जब मीडिया ने गांगुली से उनके पसंदीदा एटिट्यूड वाले खिलाड़ी का नाम पूछा तो उन्होंने विराट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे विराट कोहली का एटिट्यूड पसंद है, लेकिन वह लड़ते बहुत हैं।

Will #BCCI take action against #ViratKohli? Watch what #SouravGanguly said pic.twitter.com/THHCMS2Gug

— Hindustan Times (@htTweets) December 18, 2021

यह भी पढ़ें- डरा रहा कोरोना का नया वैरिएंट, ब्रिटेन में टूटा Omicron केसेज का रिकॉर्ड, जानें क्या भारत के हालात?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांगुली से यहां पूछा गया कि वह अपने जीवन में तनाव का सामना कैसे करते हैं तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा- ''जीवन में कोई तनाव नहीं है। सिर्फ बीवी और गर्लफ्रेंड ही तनाव देती हैं।' आपको बता दें कि विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम चयन से 90 मिनट पहले उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया और बीसीसीआई ने उन्हें कभी टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने पर पुनर्विचार करने को नहीं कहा, जैसा बोर्ड ने दावा किया है। कोहली के खुलासे के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली को जमकर निशाने पर लिया।

Latest quote from Sourav Ganguly today on Virat Kohli in a promotional event at Gurgaon. pic.twitter.com/YvyJRyPg2U

— Troll Kohli (@ChokerKohli) December 18, 2021

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पति के शराब पीने से हो रहा घर में क्लेश, चुटकीभर हल्दी से ऐसे करें दूर, वैवाहिक जीवन होगा मधुर

विराट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक दिन बाद गांगुली से लोगों ने उनका रिएक्शन लेना चाहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा- 'बीसीसीआई सही ढंग से इस मामले से डील करेगा और इसको बोर्ड के ऊपर छोड़ दिया जाना चाहिए। माना जा रहा है कि विराट की तूफानी प्रेस कॉन्फ्रेंस से हैरान बीसीसीआई इस संकट से निपटने के लिए विकल्पों पर विचार कर रहा है, जबकि यह भी सुनिश्चित करेगा कि मैदान के बाहर के नाटकीय घटनाक्रम से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले टीम का ध्यान भंग नहीं हो।'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago