Categories: खेल

Tokyo Paralympics 2020: जेवलिन में फिर आएगा भारत के लिए Gold,भाला फेंक Devendra Jhajharia बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

जापान की राजधानी टोक्यो में 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021 तक पैरालंपिक होने वाले हैं। इसमें जेवलिन थ्रो के सुपरमास्टर देवेंद्र झाझड़िया भारत की ओर से मैदान में उतरेंगे। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में देवेंद्र झाझड़िया का मुकाबला 30 अगस्त को होगा। एथेंस और रियो के बाद अब टोक्यो में देवेंद्र की नजर अपने तीसरे ओलंपिक गोल्ड मेडल पर होगी। देवेंद्र झा​झड़िया पहले पैरा-एथलीट है, जिन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया हैं। उनके नाम 62.15 मीटर भाला फेंक का रिकॉर्ड है।

As we celebrate Neeraj Chopra’s success at #Tokyo2020, spare a moment to remember Davinder Jhanjhariya an Athlete who has won two gold medals in the same discipline (Javelin) for India at the Paralympic. pic.twitter.com/ih0juG1ALD

— Shaun Fanthome (@shaunfanthome) August 8, 2021

एक हाथ नहीं होने की वजह से देवेंद्र सामान्य की बजाय पैरालंपिक में हिस्सा लेते हैं। देवेंद्र झा​झड़िया पैरालंपिक से भारत के लिए दो बार गोल्ड मेडल लाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। एथेंस ओलंपिक 2004 में 62.15 मीटर भाला फेंककर विश्व रिकोर्ड बनाया और पहली बार गोल्ड मेडल लाए। रियो ओलंपिक 2016 में खुद का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 63.97 मीटर तक भाला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब टोक्यो पैरालंपिक में उनका लक्ष्य गोल्ड की ओर होगा। एक इंटरव्यू में देवेंद्र ने कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा है कि वो एक और सोना घर ले जाने में कामयाब होंगे।

When @DevJhajharia sent it flying in Rio!

We were reminded of this world record #Paralympics moment after seeing @Neeraj_Chopra1 seal a historic #Olympics gold for #TeamIndia. @ParaAthletics | @ParalympicIndia | #IND | #Tokyo2020 | #NeerajChopra pic.twitter.com/mkDak6leGa

— Paralympic Games (@Paralympics) August 7, 2021

आपको बता दें कि देवेंद्र झाझरिया का जन्म राजस्थान के चुरू जिले में एक किसान परिवार में हुआ था। 8 साल की उम्र में उनके साथ एक बड़ा हादसा हुआ। 8 साल की उम्र में वो अपने दोस्तों के लुका-छिपी खेल रहे थे। इस दौरान छिपने के चक्कर में वो एक पेड़ पर चढ़ गये, जहां उन्होंने गलती से 11,000 वोल्ट के करंट वाले एक तार को छू लिया।

#Paralympics #Tokyo2020 @ParalympicIndia pic.twitter.com/r1DFqzOmc3

— Devendra Jhajharia (@DevJhajharia) August 10, 2021

जिसके बाद वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। डॉक्टरों ने उनकी जान तो बचा ली, लेकिन उनका बायां हाथ तुरंत काटना पड़ा। इस मुश्किल परिस्थिति में झाझरिया ने हिम्मत नहीं हारी और एक ऐसा खेल अपनाने का फैसला किया, जिसमें केवल एक हाथ की जरुरत हो। देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंकना शुरू किया। उन्होंने बांस से अपना पहला भाला बनाया और प्रैक्टिस शुरु की। मेहनत और लगन की परिणाम ये हैं कि वो आज भारत के नंबर वन  जेवलिन थ्रोअर हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago