Categories: खेल

IND vs NZ: अंपायर के ‘गलत फैसले’ पर आया विराट कोहली को गुस्सा, लगा दी क्लास

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की किस्मत कुछ अच्छी नहीं चल रही है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में जीरो पर आउट हुए। विराट कोहली को स्पिनर एजाज पटेल की गेंद पर अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। पारी की 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली आउट हुए।

Clearly see there was deviation. Ball hit bat first. Virat Kohli immediately take review. Third umpire doing such mistake. Nothing is going good for Virat Kohli. #IndvsNZtest #ViratKohli pic.twitter.com/P3Ugpa3rY3

— Arjit Gupta (@guptarjit) December 3, 2021

विराट कोहली ने फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए डीआरस का सहारा लिया। रिव्यू में पता चला कि गेंद उनके बल्ले और पैड पर एक साथ टकराई। जिसकी वजह से थर्ड अंपायर ने भी फैसले को बरकरार रखा और विराट को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि अंपायर का फैसला विवादास्पद रहा। कॉमेंटटर भी इस फैसले पर हैरान थे। थर्ड अंपायर के आउट देते ही कोहली फील्ड अंपायर अनिल चौधरी के पास गए। दोनों ने काफी देर तक बात की लेकिन आखिरकार कोहली को भारी मन से पवेलियन का रुख करना पड़ा।

#ViratKohli @imVkohli @BCCI

If this is out then your choice of umpire is excellent ✌️

Clearly ball hits the bat first 😡😡😡😡😡😡😡

Next level of #umpire pic.twitter.com/5XK7qpuBhZ

— amit devadiga (@devadiga_amit) December 3, 2021

विराट कोहली 4 गेंदों का सामना करने के बाद खाता भी नहीं खोल सके। कोहली जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे, उस समय बाउंड्री पर उन्हें एड पर बैट के जरिए अपने गुस्से का इजहार करते हुए देखा गया। विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अंपायर के खिलाफ नाराजगी जाहिर जाहिर कर रहे हैं। फैंस भी कह रहे हैं कि कोहली आउट नहीं थे। विराट कोहली बतौर टेस्ट कप्तान 10वीं बार खाता खोले बगैर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग पहले स्थान पर हैं जो 13 बार टेस्ट में खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago