Categories: खेल

IPL 2021 CSK vs DC: धोनी को Avesh Khan ने किया Duck Out, इस तरह जीरो पर आउट होकर लौटे पवेलियन

<p>
आईपीएल के पहले ही मैच में धोनी ने अपने फैंस को निराश किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी शून्य पर आउट हो गए। पिछले सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले कप्तान एमएस धोनी से प्रशंसकों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन इस मैच में निराशा हाथ लगी। धोनी बिना खाता खोले आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया।</p>
<p>
2015 के बाद यह पहला मौका है, जब धोनी बिना खाता खोले आईपीएल में आउट हुए हैं। रेकॉर्ड लिस्ट में नजर डाली जाए तो कुल चौथी बार वह आईपीएल में खाता खोलने में नाकाम रहे, जबकि दिल्ली के खिलाफ दूसरी बार ऐसा हुआ है।</p>
<p>
धोनी करीब 5 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे थे लेकिन महज 2 गेंद खेलने के बाद आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। धोनी अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस तरह चेन्नई और धोनी के फैंस के लिए IPL का आगाज निराशाजनक साबित हुआ।</p>
<p>
धोनी ने ऑफ स्टंप पर आती लेंथ गेंद को पुल करने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके और गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। इस तरह धोनी की वापसी उस तरह की नहीं रही जिसकी फैंस को उम्मीद थी।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago