Hindi News

indianarrative

IPL 2021 CSK vs DC: धोनी को Avesh Khan ने किया Duck Out, इस तरह जीरो पर आउट होकर लौटे पवेलियन

MS Dhoni

आईपीएल के पहले ही मैच में धोनी ने अपने फैंस को निराश किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी शून्य पर आउट हो गए। पिछले सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले कप्तान एमएस धोनी से प्रशंसकों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन इस मैच में निराशा हाथ लगी। धोनी बिना खाता खोले आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया।

2015 के बाद यह पहला मौका है, जब धोनी बिना खाता खोले आईपीएल में आउट हुए हैं। रेकॉर्ड लिस्ट में नजर डाली जाए तो कुल चौथी बार वह आईपीएल में खाता खोलने में नाकाम रहे, जबकि दिल्ली के खिलाफ दूसरी बार ऐसा हुआ है।

धोनी करीब 5 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे थे लेकिन महज 2 गेंद खेलने के बाद आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। धोनी अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस तरह चेन्नई और धोनी के फैंस के लिए IPL का आगाज निराशाजनक साबित हुआ।

धोनी ने ऑफ स्टंप पर आती लेंथ गेंद को पुल करने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके और गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। इस तरह धोनी की वापसी उस तरह की नहीं रही जिसकी फैंस को उम्मीद थी।