खेल

World Cup 2023:इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान,बेन स्टोक्स की एंट्री दिग्गज नदारद।

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड ने प्रारंभिक तौर पर टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के इस प्रारंभिक टीम में जहां बेन स्टोक्स की एंट्री हुई है,वहीं कई दिग्गजों को स्थान नहीं मिला है। बता दें कि बेन स्टोक्स विश्व कप के लिए वनडे से संन्यास लेने के बाद उनकी वापसी हुई है।

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड के प्रारंभिक टीम में बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और जोस बटलर के कहने पर स्टोक्स ने वनडे में वापसी का मन बनाया।

बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के इस प्रारंभिक World Cup 2023 के टीम में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को स्थान नहीं मिला,जिसके बाद उनके फैंस में निराशाजनक भाव उत्पन्न हो गया है। दरअसल, ऑर्चर काफी दिनों से चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में उनका इस प्रारंभिक टीम में न होना इस बात का सीधा सा संकेत है कि वो विश्व कप की टीम का हिस्सा हो भी सकते हैं और नहीं भी।

हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता ल्यूक राइट (Luke Wright) का कहना है कि जोफ्रा आर्चर वो विश्व कप (World Cup 2023) के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारत ले जाया जाएगा।

विश्व कप के लिए इंग्लैंड की प्रारंभिक क्रिकेट टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

World Cup 2023 में 5 अक्टूबर को इंग्लैंड की टीम अपना पहला न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। 2019 विश्व कप के फाइनल में भी न्यूीजलैंड का मुकाबला इंग्लैंड से ही था। विश्व कप 2019 में इंग्लैंड की टीम विश्व विजेता बनी थी।

यह भी पढ़ें-Asia Cup 2023 के लिए दिग्गजों ने चुनी टीम इंडिया,दो खिलाड़ी नदारद!

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago