Categories: खेल

WTC Final IND vs NZ मैच पर अंपायर पर क्यों भड़क उठे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, पढ़ें यहां पूरी जानकारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में इंडियन टीम ने अच्छी शुरुआत की। साउथैम्पटन में खेल जारी है। भारत ने तीन विकेट पर 146 रन बनाए है। कप्तान विराट कोहली 44 पर और उप कप्तान अंजिक्य रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर जमे है। दूसरे दिन शनिवार को तीसरे सेशन का खेल खराब रोशनी और बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। टी ब्रेक के बाद करीब तीन बार खेल को रोकना पड़ा। खेल दोबारा जब शुरू हुआ, तब भारत ने तीन विकेट पर 134 रन बना लिए थे कि तभी खेल को फिर से रोक दिया गया।

Kohli was right absolutely. Umpire haven't given out so why they went for checking catch. ??@ICC @BCCI #WTCFinal2021#INDvNZ #TeamIndia pic.twitter.com/8vgzZdBCUB

— Abhishek Awasthi (@abhiawasthi40) June 19, 2021

आपको बता दें कि रोहित शर्मा को स्लिप में टिम साउदी के हाथों कैच हुए। रोहित के जाने के बाद 63 रन पर गिल के रूप में टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा। उन्हें 28 के निजी स्कोर पर नील वेगनर ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने कैप्टन विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की। दोनों की जोड़ी रन बना रही थी कि ट्रेंट बोल्ट ने पुजारा को आउट कर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया। पुजारा 8 रन बनाकर आउट हुए।

Williamson : Should I take review .

Umpire : Yeah main kar leta hoon.Aap DREAM 11 pe team bana lo#WTCFinal21 #Kohli #DRS

— Rajesh Kasargod (@Rajeshkasargod) June 19, 2021

पुजारा के आउट होने के बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे मैदान में उतरे। विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे मिलकर ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 58 रनों की साझेदारी की। हालांकि, ये साझेदारी अंपायर के एक गलत फैसले से टूट भी सकती थी। दरअसल, पारी के 41वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की अपील को अंपायर ने नकार दिया था। बोल्ट और कीवी टीम को भरोसा था कि लेग साइड की ओर जा रही गेंद कोहली के बल्ले को टच करते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में समाई है।

Funny umpiring there with Virat.

No decision given by the umpire and it automatically became a review.

Tuning in to the Women’s test match for the time being , hoping for Harman and Punam to save the Test match.

— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 19, 2021

कप्तान केन विलियमसन डीआरएस लेने की सोच रहे थे लेकिन टाइम आउट हो गया। इसी दौरान अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपने सहयोगी अंपायर माइकल गॉफ से बात करने के बाद रिव्यू ले लिया। रिप्ले में साफ नजर आया कि बल्ले का गेंद से कोई कनेक्शन नहीं था। इसी दौरान विराट कोहली को लगा कि जब न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया ही नहीं तो फिर थर्ड अंपायर का रुख क्यों किया गया है। बाद में कोहली अंपायर से बात करते भी दिखे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग समेत कई यूजर्स ने ट्विटर पर अंपायर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago