Bihar: किस कार्यकाल में 2-2 बार CM बने Nitish Kumar और कब रहे सिर्फ 7 दिन के सीएम!

बिहार की राजनीति देश के बाकी राज्यों की राजनीति से कुछ अलग है। बिहार में सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे नितीश कुमार अकेले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एक बार चुनाव जीत कर दो-दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव जीते और इस्तीफा देकर दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आईए जानते हैं  नितीश कुमार कब-कब और कैसे बने बिहार के मुख्यमंत्री-

बिहार की राजनीति में डंका बजाने वाले  नीतीश कुमार सातवीं बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप कर शपथ लेने के निर्देश भी दे दिए हैं।  भले ही इस बार चुनाव में जेडीयू का प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा और उसे 2015 विधानसभा चुनाव में मिली 71 सीटों के मुकाबले इस बार महज 43 सीटें ही आई हैं।

मंडल की राजनीति से नेता बनकर उभरे नीतीश कुमार को बिहार को अच्छा शासन मुहैया कराने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि, उनके विरोधी उन पर अवसरवादी होने का आरोप लगाते रहे हैं। भले ही इसे राजनीतिक अवसरवादिता कहा जाए या उनकी बुद्धिमत्ता, राजनीतिक शतरंज की बिसात पर नीतीश की चालों ने कई साल से सत्ता पर उनका दबदबा बनाए रखा है। पहली बार महज सात दिन सीएम रहे नीतीश अब सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च, 2000 में मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बहुमत नहीं होने के कारण महज सात दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई थी।

– नीतीश कुमार 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। बतौर सीएम उनका ये कार्यकाल 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक चला।

– 26 नवंबर 2010 को नीतीश कुमार ने तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बाद में कार्यकाल के पूरा होने के पहले ही 2014 के लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की करारी हार का जिम्मा लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उस समय जीतन राम मांझी को मुख्‍यमंत्री पद का कार्यभार दिया था।

– 22 फरवरी 2015 को चौथी बार नीतीश कुमार ने बिहार की कमान संभाली। उन्होंने सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण किया।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और लालू यादव की आरजेडी के बीच महागठबंधन बना। महागठबंधन ने इस चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। 20 नवंबर 2015 को नीतीश कुमार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। इस सरकार में तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने थे।

– करीब डेढ़ साल बाद ही नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठंबधन तोड़ने का फैसला लिया। फिर बीजेपी के साथ गठबंधन में सरकार बनाई। उस समय 27 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार 6वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

 .

सतीश के. सिंह

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago