Hindi News

indianarrative

अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत! साल की यह 29वीं वारदात।

अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी में 5 की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटना और कहीं भी अंधाधुंध गोली चलाकर किसी को मौत के घाट उतार देना जैसे आम बात हो गई है। बात साल 2023 की करें तो यह 29वीं घटना है जब गोलीबारी की घटना से कई लोगों की मौत हो गई है।

दरअल अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में बुलेटप्रुफ जैकेट परने एक बंदूकधारी शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की,जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हो गए। हालांकि मामले में आरोपी को स्थानीय पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने कहा कि यह गोलीबारी किंगसेसिंग शहर में हुई है। ख़बर मिलके ही पुलिस के आला अधिकारियों ने संदिग्ध हमलावर का पीछा किया और आत्मसमर्पण करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हए कहा कि ईश्वर का शुक्र है कि मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद थी और घटना की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही हमलावर पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिस साहस औऱ सूझबूछ का परिचय दिया है,वो वाकई काबिले तारीफ है। साथ  पुलिस आयुक्त ने कहा कि पीड़ित और हमलावर में कोई संबंध का पता नहीं चला है। हमलावर  ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’ में था,साथ ही उसके पास कई मैगजीन, एक ‘एआर-टाइप राइफल’, एक हैंडगन और एक पुलिस स्कैनर था।

मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

दरअसल, यह गोलीबारी रात करीब 8.30 बजे हुई,मौके पर अधिकारियों को भेजा गया। पुलिस आयुक्त ऑउट ला ने कहा एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जो संदिग्ध पर गोली चला सकता था, लेकिन पुलिस को नहीं पता है कि इन दोनों व्यक्तियों के बीच संबंध है या नहीं।

साल 2023 में गोलीबारी की यह 29वीं घटना

पुलिस के मुताबिक तीन मृतक पुरुषों की उम्र 20 से 59 के बीच है,वहीं चौथे मृतक व्यक्ति की उम्र 16-21 वर्ष है जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं अपने घर में पाए गए पीड़ित की उम्र 31 साल थी। अधिकारियों की माने तो, इस घटना से एक दिन पहले बाल्टीमोर में हुई गोलीबारी में भी दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 28 व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए थे।आंकड़ों के मुताबिक  फिलाडेल्फिया में गोलीबारी के बाद देश में इस साल हुई  सामूहिक गोलीबारी की 29वीं घटना है।