Hindi News

indianarrative

तालिबान के आने से अफगानी हुए बेहाल, काबुल में अब बच्चों को भी बेचने के लिए मजबूर हुए लोग

अफगानिस्तान में घर के सामान के बाद अब बच्चों को भी बेचने पर मजबूर हुआ परिवार

तालिबान ने अफगानिस्तान में कब्जा तो कर लिया लेकिन देश को संभालने में असमर्थ है। तालिबानियों के आने के बाद से देश में तेजी से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कैश की इतना ज्यादे कमी आ गई है कि लोगों के पास देश छोड़कर जाने या फिर खाने का सामान खरीदने तक के पैसे नहीं है। अब तो आलम यह है कि लोग अपने बच्चों को बेचने के लिए मजबूर हो गए हैं।

अफगानिस्तान की जनता को सिर्फ एक महीने में कई मुसीबतों का सामना करना बड़ रहा है। ना नौकरी है और ना ही कहीं कोई काम, जीडीबी का बुरा हाल है। विदेश संस्थाओं और अमेरिका ने देश के संपत्ति पहले ही फ्रीज कर दिया है। यूएन पहले ही अफगानिस्तान में भुखमरी से लोगों के मरने की घोषणा कर चुका है। ऐसे में काबुल में गरीब परिवार अपने बच्चे बेचने के लिए मजबूर हैं।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग गरीबी के कारअ अपने बच्चों को बेचने पर मजबूर हो गए हैं। इस वीडियो को अफगानी पत्रकार हिजबुल्लाह खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है, अफगानिस्तान में ये दुखद दृश्य। लोग गरीबी के कारण अब अपने बच्चों को बेचने पर मजबूर हैं। वीडियो में एक शख्स गोद में एक बच्चा पकड़ा है और दूसरे हाथ में एक बच्ची का हाथ पकड़ा हुआ है। वह पख्तों में कुछ बुदबुदा रहा है। वीडियो में एक बुर्का पहने जमीन पर महिला बैठे दिखाई दे रही है जो उसकी पत्नी है। शख्स अपने गोद में बच्चा अपनी पत्नी को थमा देता है।

हाल ही में हमले बताया था कि तालिबान में लोग सड़कों पर अपने घरों का कीमती सामान लेकर बैठे हुए हैं। जिनके पास पैसे की इतनी किल्लत हो गई है कि उनके पास कानी-कौड़ी नहीं बची है। अब आलम यह हो गया है कि अफगानिस्तान में लोग अपने बच्चे को बेचने के लिए मजबूर हो गए हैं।