Hindi News

indianarrative

Afghanistan के कंधार में शिया मस्जिद पर बड़ा हमला, बम धमाके में 7 लोगों की मौत, कई घायल

Afghanistan के कंधार में शिया मस्जिद पर बड़ा हमला

अफगानिस्तान के कंधार में एक मस्जिद पर हमला हुआ है। ये मस्जित शिया मुस्लिम का बताया जा रहा है।  मस्जिद के भीतर बम धमाका होने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं।  मस्जिद बीबी फातिमा मस्जिद और इमाम बारगाह के नाम से जानी जाती है। बम धमाका शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रत्यदर्शियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आधिकारिक तौर पर फिलहाल मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है। इसके अलावा किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बम धमाके के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चला है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक आत्मघाती हमला है।

और अपडेट की हम प्रतिक्षा कर रहे हैं…