अंतर्राष्ट्रीय

Putin का डर अमेरिका कांपा थर-थर! लुढ़का बाजार, परमाणु अटैक की आशंका?

रूस को यूक्रेन पर हमला किये हुए एक साल पूरा होने में दो दिन का ही वक्त बचा है। इस दौरान कुछ वक्त से थमा तनाव एक बार फिर से बवाल मचाने को तैयार हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दबे पांव अचानक ही यूक्रेन पहुंच गए तो व्लादिमीर पुतिन ने अगले ही दिन देश को संबोधित करते हुए आक्रामक भाषण दिया। वहीं पुतिन शांत बैठने वालों में से नहीं है और उन्होंने एक तरफ परमाणु करार से बाहर निकलने का ऐलान कर दिया तो वहीं पश्चिमी देशों चुनौती भी दे डाली कि युद्ध के मैदान में रूस को हराया नहीं जा सकता। पुतिन (Putin) की चेतावनी और परमाणु करार से बाहर निकलने का असर अमेरिकी बाजार पर देखा जा सकता है, जिसमें कल से ही गिरावट का दौर जारी है।

दरअसल पुतिन का रवैया लगातार आक्रामक बना हुआ है। ऐसे में अमेरिकी बाजार में निवेश करने वालों का भरोसा भी कमजोर हुआ है। शायद यही वजह है कि अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोन्स में 700 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई है। पुतिन ने अमेरिका पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि वह यूक्रेन की जंग को वैश्विक युद्ध में तब्दील करना चाहता है। इसके साथ ही उस परमाणु करार को भी रद्द करने का ऐलान कर दिया, जो 2010 में हुआ था।

अब पुतिन ने इससे बाहर निकलने का ऐलान कर दिया है तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका भी गहरा गई है। समझौते से बाहर निकलने के बाद रूस के सामने कोई बंदिश नहीं रहेगी और वह कितने भी हथियारों को जंग में तैनात कर सकता है। चिंता इसलिए भी है क्योंकि रूस परमाणु हथियारों (Nuclear weapon) के मामले में दुनिया का सबसे शक्ति संपन्न देश है। इसके अलावा व्लादिमीर पुतिन जिस तरह से आक्रामक हैं, उसे देखते हुए उनके इरादों को भांपना भी आसान नहीं है।

ये भी पढ़े: फिर भड़केगा यूक्रेन युद्ध, Biden ने अचानक पहुंच कर पुतिन को दिया बड़ा झटका

किसके पास कितने हैं हथियार?

रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा 5,977 परमाणु हथियार हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जिसके पास 5,428 हैं। तीसरे नंबर पर चीन है, जिसने 350 परमाणु हथियार जुटा रखे हैं। हालांकि रूस के मुकाबले जंग लड़ रहे यूक्रेन के पास परमाणु हथियार नहीं हैं। रूस के पास कुल 400 न्यूक्लियर बलिस्टिक मिसाइलें हैं। इसके अलावा 10 न्यूक्लियर सबमरीन्स हैं और 70 न्यूक्लियर बॉम्बर भी हैं।

अमेरिका पर पुतिन ने लगाया आरोप?

पुतिन (Putin) ने रूसी संसद को संबोधित करते हुए यह भी कहा है कि हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से लगातार शांति के प्रस्ताव दिए गए, जिसका यूक्रेन ने मजाक उड़ाया। यह सब अमेरिकी शह पर किया गया। पुतिन ने अमेरिका पर गंदे खेल का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने यहां वही गेम खेला है, जो सीरिया और इराक जैसे देशों में खेला था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago