अंतर्राष्ट्रीय

अब इन दो देशों के बीच शुरू हुई जंग, एक दूसरे पर जमकर दाग रहे मिसाइलें

Armenia–Azerbaijan Conflict: इन दिनों दुनिया में कई देशों के बीच युद्ध के हालात चल रहे हैं। फिलहाल रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 200 दिनों से जंग जारी है। इस जंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। कई चीजों की भारी किल्लत नजर आ रही है। ये जंग अभी रूकी नहीं थी कि उधर चीन लगातार ताइवान पर हमला करने की फिराक में है। इसके साथ ही ईजराइल और फिलिस्तीन के बीच भी हालात ठीक नहीं है। इन सब के साथ ही अब अजरबैजान और आर्मेनिया (Armenia–Azerbaijan Conflict) के बीच एक नई जंग शुरू होती नजर आ रही है। अजरबैजान और आर्मेनिया (Armenia–Azerbaijan Conflict) पिछले काफी समय से एक दूसरे पर हमले के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, अब ये दोनों एक दूसरे पर मिसाइल से हमले कर रहे हैं। जिसके बाद महायुद्ध की आहट नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- Ukraine में रूस के नए खेल से खौफ में जेलेंस्की! अब आएगा Kharkiv वापस

नागोर्नो काराबाख क्षेत्र को लेकर आर्मेनिया और अजरबैजान फिर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों की सेना के बीच एक बार फिर से हिंसक संघर्ष छिड़ गया है। आर्मेनिया ने अजरबैजान पर आर्टिलरी और मिसाइल अटैक करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि, इस संघर्ष में अजरबैजान के कई सैनिकों की मौत हो गई है। ऐसे में बारूदी महायुद्ध का संकट गहराता जा रहा है। अजरबैजान ने अपने एक मिलिट्री पोस्ट से आर्मीनिया के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। एक के बाद एक दर्जनों मिसाइलें दागी हैं। इस मिसाइल अटैक की बारूदी तपिश से आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच का पूरा बॉर्डर सुलग उठा है।

बता दें कि, दोनों में पहली बार तनातनी नहीं हुई है। साल 2020 में भी नागोर्नो-काराबाख इलाके को लेकर आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच कई दिनों तक युद्ध चला था। इस युद्ध के बाद से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर गोलीबारी की लगातार खबरें आती रही हैं। आर्मीनिया की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर बताया कि बीती रात 12 बजकर 5 मिनट पर हमला किया गया। नार्गोनो काराबाख के आसपास के शहरों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। अजरबैजान की ओर से हेवी आर्टलिरी शेलिंग भी हो रही है। यही नहीं, अजरबैजान ने हमले के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

इस बीच अजरबैजान के आर्टिलरी अटैक का एक वीडिया सामने आया है। जिसमें बारूद का गोला गिरते जोरदार रोशनी होते नजर आ रही है। साथ ही एक जोरदार धमाके की भी आवाज सुनाई दे रही है। इस बीच अजरबैजान की ओर से भी गोलाबारी की पुष्टि की गई है। अजरबैजान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी बयान जारी किया और कहा कि बॉर्डर पर जारी गोलाबारी में उसके कई जवानों की मौत की खबर है।

यह भी पढ़ें- Jinping को 440 वोल्ट का झटका! इस देश में US खोलेगा नया Military Base

गौरतलब हो कि, इससे पहले नवंबर 2020 में जब आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच संघर्ष चरम पर पहुंच गया था तो, रूस के राष्ट्रपति पुतिन को आगे आना पड़ा और उन्होंने इन दोनों देशों के बीच एक शांति समझौता करवाया था। 2020 में दोनों देशों के बीच लगभग 6 महीने तक खूनी संघर्ष चला था। इस दौरान 6500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद रूस के कहने पर दोनों देशों ने शांति समझौते पर साइन किए थे। लेकिन, अब एक बार फिर से दोनों के बीच संघर्ष शुरू हो गई है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago