Hindi News

indianarrative

2023 में तीसरे विश्वयुद्ध से थर्रा उठेगी दुनिया!Baba Venga की भविष्यवाणी में कितनी सच्चाई?

Baba Vanga Predictions

Baba Vanga Predictions: 2023 शुरू होने में अब चंद घंटे शेष रह गए हैं। पूरी दुनिया नये साल के आगाज का बेसब्री से इंतजार कर रही है इसी के साथ-साथ लोगों ने कई तरह के सेलिब्रेशन का इंतजाम किया है। हालांकि, साल 2022 से शुरू हुए रूस और यूक्रेन की जंग ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। मशहूर भविष्यवेत्ता बाबा वेंगा की बात करें तो उन्होंने कई साल पहले तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर भविष्यवाणी की थी,उनके अनुसार, साल 2023 में तीसरे विश्वयुद्ध से दुनिया दहल जाएगी।

रूस-यूक्रेन में भारी जंग

रूस और यूक्रेन की जंग ने दुनिया में तीसरे विश्‍वयुद्ध का खतरा पैदा कर दिया है। इसमें अब तक कई लोग मारे जानें जा चुकी हैं, इन दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की आहट पैदा हो गई है। इन हालातों की भविष्‍यवाणी कई साल पहले बाबा वेंगा ने कर दी थी। पुतिन की ओर से परमाणु बम के इस्तेमाल की धमकी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हो सकती है।

ये भी पढ़े: लोगों की नींद उड़ा रही है Baba Vanga की ये खतरनाक भविष्यवाणियां,जानें कैसा रहेगा 2023

होगा परमाणु हमला

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच दुनिया के कई नेता ये आशंका जता चुके हैं कि तीसरा विश्वयुद्ध हो सकता है। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन भी कई बार यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। इन हालातों पर गौर किया जाए तो बाबा वेंगा द्वारा की भविष्‍यवाणी की सच होने हो सकती है। बाबा वेंगा ने कई साल पहले कहा था कि साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है, उनकी अब तक कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

क्या हो जाएगी दुनिया तबाह

खबरों की मानें तो अगर इस समय तीसरा विश्व हुआ तो इंसान को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस समय कई देशों के पास परमाणु हथियार हैं। ऐसे में वर्ल्ड वॉर हुआ तो पूरी दुनिया समाप्त हो सकती है। अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स तक नष्‍ट हो सकते हैं, इससे दुनिया में न्यूक्लियर विंटर शुरू हो सकता है।