रूस और यूक्रेन के महायुद्ध को रोकेगा ये भारतीय शख्स! अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं ये?

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आगाज लगभग हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्शन लेते हुए प्रतिबंधों की घोषणा की। बाइडेन ने कहा कि रूस, पश्चिमी देशों के साथ और व्यापार नहीं कर पाएगा। हमारे पास कई कदम हैं जो उठाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के बीच जारी विवाद को सुलझाने की कोशिश करते रहेंगे। अमेरिका को उम्‍मीद है कि इन प्रतिबंधों से रूस आक्रमण करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करेगा। बाइडेन को यकीन है कि अगर प्रतिबंध को गंभीरता से लिया जाए तो रूस युद्ध के विचार को त्याग सकता है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आएं Aliens! दिन के उजाले में उड़ता दिखा UFO, दहशत में आए लोग

इसलिए बाइडेन को एक ऐसे शख्स की तलाश थी, जो प्रतिबंध लगाने की जिम्मेदारी को बखूबी संभाल सके। ऐसे में बाइडेन ने ये जिम्‍मेदारी एक भारतीय को सौंपी है। इस भारतीय इनका नाम दलीप सिंह हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक दलीप सिंह अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र के लिए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उप निदेशक हैं। बीते कुछ दिनों में वह वाइट हाउस के प्रेस कक्ष में दूसरी बार नजर आए हैं। वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दलीप सिंह को लोगों की मांग पर वापस लाया गया है, क्योंकि सिंह बाइडन प्रशासन में रूस नीति पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती को मिली जमानत! गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने दी राहत, देखें पूरा मामला

दलीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा- 'यूक्रेन पर रूस का हमला शुरू हो गया है और इसके साथ ही हमने जवाब देना भी आरंभ कर दिया है। आज राष्ट्रपति बाइडन ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और सहयोगी देशों के साथ तालमेल कर फैसला लिया। यह गति और समन्वय ऐतिहासिक था… एक निर्णायक प्रतिक्रिया देने में महीनों और हफ्तों का समय लगा।' दलीप सिंह ने आगे कहा कि जर्मनी के साथ पूरी रात चली बातचीत के बाद रूस की नॉर्ड स्ट्रीम-2 प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन का संचालन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रूस के नियंत्रण वाली इस पाइपलाइन में 11 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश अब बेकार हो जाएगा और इससे रूस को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रूस के बैंकों और बड़े व्यवसायियों पर भी आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago