Hindi News

indianarrative

America को सताया बड़ा डर! NATO के इन हथियारों पर रूस ने किया कब्ज़ा

यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस (Russia) ने नाटो (NATO) देशों के कई हथियारों को जब्त किया है। इन हथियारों में मिसाइलों से लेकर बख्तरबंद वाहन और टैंक तक शामिल हैं। अब रूसी सेना इन हथियारों का बारीकी से अध्ययन कर रही है। वहीं, नाटो (NATO) देशों ने रूस के हाथ लगे इन हथियारों को लेकर चिंता जताई है। ऐसे में जानिए उन हथियारों के बारे में जो रूस के कब्जे में आए।

सीजर सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर

रूसी सेना ने यूक्रेन में फ्रांस से मिले दो सीजर सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर को भी अपने कब्जे में लिया है। रूसी हथियार निर्माता कंपनी यूरालवगोनजावॉड ने पुष्टि की है कि उन्हें फ्रांसीसी सीजर होवित्जर मिल गए हैं। उन्होंने इस हथियार के मिलने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को धन्यवाद देते हुए तंज भी कसा।

CV90 IFV

यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के हाथ स्वीडन में बना सीवी-90 इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल हाथ लगा है। रूसी सैनिकों ने आरपीजी-7 के जरिए स्वीडन की इस गाड़ी को निष्क्रिय किया था। इस बख्तरबंद वाहन को अपनी श्रेणी में सबसे उन्नत माना जाता है।

ब्रैडली इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल

जून 2023 में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने जापोरोजे क्षेत्र में कई ब्रैडली इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल को जब्त किया है। इस आर्मर्ड व्हीकल को अमेरिका ने युद्ध क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों की सहायता के लिए दिया था।

लेपर्ड 2 टैंक

जून में ही रूसी सेना ने यूक्रेन के कई लेपर्ड-2 टैंकों को नष्ट करने और कुछ पर कब्जा करने का दावा किया था। लेपर्ड-2 यूरोप के सबसे शक्तिशाली टैंकों में से एक है। इसे जर्मनी ने बनाया है। यह यूरोप का एकमात्र ऐसा टैंक है, जिसका अभी प्रोडक्शन जारी है।

एएमएक्स- 10 आरसी

जुलाई में रूसी सेना ने जापोरोजे क्षेत्र से फ्रांस में बने एएमएक्स- 10 आरसी इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल को जब्त करने का दावा किया था। रूसी सेना ने बताया था कि यह गाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित थी और इसे यूक्रेनी सैनिक नोवोडोनेट्स्कॉय की टाउनशिप के पास छोड़कर भाग गए थे।

​स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल

रूसी सेना के हाथ ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल भी लगी है। रूस का दावा है कि यह मिसाइल पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें विस्फोट नहीं हुआ है। अब रूसी कंपनियां इस ब्रिटिश मिसाइल की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं गुजरात में जन्मी American जज मोक्सिला उपाध्याय? जिसने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को दी थी चेतावनी!