प्लेन के लैंडिंग गियर में बैठकर किया 8 हजार किलोमीटर का सफर, मौत के मुंह से निकला लड़का

एक कहावत है जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, लेकिन केन्या के 16 साल के लड़के ने जो किया वो मौत को बुलावा देने जैसा था। लड़का नैरोबी एयरपोर्ट से नीदरलैंड पहुंच गया। सभी उस लड़के के इस 8 हजार किलोमीटर के सफर की कहानी को सुनकर हैरान हैं। केन्या का रहने वाला ये लड़का प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपकर बैठ गया और जिंदा नीदरलैंड पहुंच भी गया।

इस 8 हजार किलोमीटर के सफर में ये लड़का लैंडिंग गियर में ही छिपा रहा। खबरों की मानें तो बुधवार को एयरबस A330 कार्गो फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। इस दौरान 16 साल का नामालुस इस फ्लाइट में सवार हुआ। लैंडिंग गियर में छिपते उसे किसी ने उसे नहीं देखा। ये लड़का फ्लाइट के इस हिस्से में जाकर बैठ गया। फ्लाइट ने केन्या से उड़ान भरी और नीदरलैंड पहुंची। बीच में ये तुर्की और ब्रिटेन में रुकी भी, इस पूरे सफर में किसी ने भी इस लड़के को नहीं देखा।

शुक्रवार को इस फ्लाइट ने नीदरलैंड के मास्ट्रिच्ट में लैंड किया, जहां इंजीनियरों ने इसकी जांच शुरू की तो देखा कि एक 16 साल का लड़का लैंडिग गियर में छिपा हुआ है। लड़के को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। डॉक्टरों का कहना है कि इतने लंबे सफर को इस तरह तय करने के चलते लड़के को हाइपोथर्मिया हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि लड़के के शरीर का तापमान बेहद कम हो गया था। सभी इस बात पर हैरान हैं कि आखिर इतने लंबे सफर के बाद भी लड़का जिंदा कैसे बच गया।

मौत को दी मात

नीदरलैंड एयरपोर्ट प्राधिकरण जांच कर रहा है कि आखिर कैसे लड़का छिपते हुए लैंडिंग गियर तक पहुंच गया। इस बात की जांच भी की जा रही है कि आखिर इतने लंबे सफर में किसी ने लड़के देखा कैसे नहीं। लड़के की जिंदगी को लेकर हर कोई इसलिए हैरान है क्योंकि प्लाइट 38 हजार फीट से भी ज्यादा की ऊंचाई पर उड़ रही थी। इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम हो जाता है। कई बार इस ऊंचाई पर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं फ्लाइट की लैंडिग के वक्त जब एयरक्राफ्ट के पहिये खुलते हैं तब भी लड़के के गिरने का खतरा था। अधिकारियों ने जब लड़के से बात की तो वो बोला कि वो ठीक है और अपने परिवार से मिलना चाहता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago