Categories: खेल

यशस्वी जायसवाल ने खेली 142 रनों की नाबाद पारी, जूनियर तेंदुलकर की हुई जमकर धुनाई

<p>
भारत में अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट का भी शुरुआत हो गई है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद अब विजय हजारे ट्रॉफी खेला जाएगा। इसके लिए मुंबई की टीम का चयन होना है। मुंबई अपने खिलाड़ियों के बीच मैच करा रहा है और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी की तलाश कर रहा है। कल ऐेसे ही हुए एक मैच में यशस्वी जायसलास ने धमाकेदार शतक ठोक दिया। दरअसल यह मैच टीम ए और टीम सी के बीच खेला गया।</p>
<p>
टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 311 रन का स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से सुजीत नायक (89), तनुष कोटियान (नाबाद 82) और आदित्य तारे (51) ने अर्धशतक लगाए। इस लक्ष्य को टीम सी ने जायसवाल (142), हार्दिक तमोरे (नाबाद 69) और सरफराज खान (नाबाद 49) रन के बूते 35.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। जायसवाल ने 97 गेंद में 18 चौकों और छह छक्कों के सहारे नाबाद शतक उड़ाया।</p>
<p>
टीम ए की ओर से अर्जुन तेंदुलकर भी खेले थे। लेकिन वे काफी महंगे रहे। उन्होंने 4.1 ओवर में ही 53 रन लुटा दिए। अर्जुन ने नौ वाइड गेंद फेंकी। इस टीम की ओर से सुजीत नायक ने 119 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। वहीं तनुष कोटियान ने सात चौकों और तीन छक्कों के सहारे 64 गेंद में नाबाद 82 रन बनाए। वहीं आदित्य तारे ने 55 गेंद में सात चौकों की मदद से 51 रन का पारी खेली। इसके बाद टीम ए के बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए। उसके लिए यशस्वी जायसवाल ने केवल 97 गेंद में ही 142 रन ठोक दिए। वहीं पृथ्वी शॉ ने 20 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 35 रन बनाए। वहीं सरफराज खान ने 23 गेंद में आठ चौकों-दो छक्कों के सहारे 49 रन बनाए। इसके चलते 35.1 ओवर में ही टीम ने 311 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।</p>
<p>
मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 104संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया है। इनमें से ही टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे। ऐसे में खिलाड़ियों के चयन के लिए सेलेक्शन मैच आयोजित किए जा रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 20 फरवरी से होने की खबर है। यह भारत का 50 ओवर क्रिकेट का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट है। इस साल कोरोना के चलते रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं होगा। ऐसे में घरेलू खिलाड़ियों के पास विजय हजारे ट्रॉफी से ही खुद की दावेदारी पेश करने का मौका है।</p>

Gyanendra Kumar

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago