Hindi News

indianarrative

यशस्वी जायसवाल ने खेली 142 रनों की नाबाद पारी, जूनियर तेंदुलकर की हुई जमकर धुनाई

यशस्वी जायसवाल

भारत में अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट का भी शुरुआत हो गई है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद अब विजय हजारे ट्रॉफी खेला जाएगा। इसके लिए मुंबई की टीम का चयन होना है। मुंबई अपने खिलाड़ियों के बीच मैच करा रहा है और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी की तलाश कर रहा है। कल ऐेसे ही हुए एक मैच में यशस्वी जायसलास ने धमाकेदार शतक ठोक दिया। दरअसल यह मैच टीम ए और टीम सी के बीच खेला गया।

टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 311 रन का स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से सुजीत नायक (89), तनुष कोटियान (नाबाद 82) और आदित्य तारे (51) ने अर्धशतक लगाए। इस लक्ष्य को टीम सी ने जायसवाल (142), हार्दिक तमोरे (नाबाद 69) और सरफराज खान (नाबाद 49) रन के बूते 35.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। जायसवाल ने 97 गेंद में 18 चौकों और छह छक्कों के सहारे नाबाद शतक उड़ाया।

टीम ए की ओर से अर्जुन तेंदुलकर भी खेले थे। लेकिन वे काफी महंगे रहे। उन्होंने 4.1 ओवर में ही 53 रन लुटा दिए। अर्जुन ने नौ वाइड गेंद फेंकी। इस टीम की ओर से सुजीत नायक ने 119 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। वहीं तनुष कोटियान ने सात चौकों और तीन छक्कों के सहारे 64 गेंद में नाबाद 82 रन बनाए। वहीं आदित्य तारे ने 55 गेंद में सात चौकों की मदद से 51 रन का पारी खेली। इसके बाद टीम ए के बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए। उसके लिए यशस्वी जायसवाल ने केवल 97 गेंद में ही 142 रन ठोक दिए। वहीं पृथ्वी शॉ ने 20 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 35 रन बनाए। वहीं सरफराज खान ने 23 गेंद में आठ चौकों-दो छक्कों के सहारे 49 रन बनाए। इसके चलते 35.1 ओवर में ही टीम ने 311 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 104संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया है। इनमें से ही टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे। ऐसे में खिलाड़ियों के चयन के लिए सेलेक्शन मैच आयोजित किए जा रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 20 फरवरी से होने की खबर है। यह भारत का 50 ओवर क्रिकेट का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट है। इस साल कोरोना के चलते रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं होगा। ऐसे में घरेलू खिलाड़ियों के पास विजय हजारे ट्रॉफी से ही खुद की दावेदारी पेश करने का मौका है।