अंतर्राष्ट्रीय

अब इस खजाने पर चीन की बुरी नजर? अगर कर लिया कब्जा तो विश्व पर करेगा राज

आज चीन (China) पूरी दुनिया के मार्केट पर कब्जा कर रहा है। उसने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महारात हासिल की है। चीन दुनिया के हर देश में घुसकर वहां पर अपनी घुसपैठ करना चाहता है। इसके अलावा बीआईरी प्रेजेक्ट के चहत चीन कई देशों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है साथ उन देशों को बरबाद भी कर रहा है। दुनिया में जहां भी किसी भी तरह का खजाना दिखेगा चीन की नजर वहां जरूर होगी। इस वक्त ड्रैगन की भविष्य के खजाने पर है। जिसके लिए अब चीन के वैज्ञानिक पृथ्वी के अंदर 10000 मीटर गहरा छेद कर रहे हैं। इसका मकसद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के लिए पृथ्वी की सतह के ऊपर और नीचे नई सीमाओं की खोज करना है।

धरती में 10 किमी गहरा छेद कर रहा चीन

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, चीन के अब तक के सबसे गहरे बोरवेल के लिए ड्रिलिंग देश के तेल समृद्ध प्रांत शिनजियांग में मंगलवार को शुरू हुई। इससे पहले सुबह में चीन ने अपना पहला अंतरिक्ष यात्री गोबी रेगिस्तान से अंतरिक्ष के लिए रवाना किया। पृथ्वी पर सबसे गहरा मानव निर्मित छेद अभी भी रूसी कोला सुपरडीप बोरहोल है। यह छेद 20 साल की ड्रिलिंग के बाद 1989 में 12,262 मीटर (40,230 फीट) की गहराई तक पहुंच गया था।

ये भी पढ़े: डूबे जहाज पर मिला अरबों का खजाना, लेकिन Gold छोड़ Whisky के लिए मारामारी!

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, जमीन में पतले शॉफ्ट 10 से अधिक महाद्वीपीय परतों या चट्टानी परतों में छेद करेंगे और अर्थ क्रस्ट में क्रेटेसियस सिस्टम तक पहुंच जाएगा। अर्थ क्रस्ट में पाए जाने वाले चट्टान की उम्र 145 मिलियन वर्ष बताई जा रही है। चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के वैज्ञानिक सन जिनशेंग ने सिन्हुआ को बताया कि ड्रिलिंग प्रोजेक्ट में आने वाली मुश्किलों की तुलना दो पतले स्टील के केबलों पर चलने वाले बड़े ट्रक से की जा सकती है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2021 में देश के कुछ प्रमुख वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पृथ्वी की गहराई में खोजबीन करने का आह्वान किया था। इस तरह के काम खनिज और ऊर्जा संसाधनों की खोज में मदद कर सकते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago