Hindi News

indianarrative

डूबे जहाज पर मिला अरबों का खजाना, लेकिन Gold छोड़ Whisky के लिए मारामारी!

Gold Treasure Shipwreck

Gold Treasure Shipwreck: समुद्र ने अपने अंदर क्या-क्या छुपा रखा है इसका अंदाजा किसी को नहीं है। समय-समय पर समुद्र से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। कभी पुराना जहाज मिलता है, तो कभी बड़ा खजाना हाथ लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अब भी। दरअसल, समुद्र में जहाजों का मलबा खोजने वालों को 150 साल पहले एक तूफान में डूबे जहाज (Gold Treasure Shipwreck) से 1.5 अरब रुपये का सोना मिलने की उम्मीद है। ये जहाज में 19वीं सदी की दुर्लभ व्हिस्की और सोने के सिक्कों (Gold Treasure Shipwreck) भरा है। वेस्टमोरलैंड नामक इस जहाज को एक सदी से भी ज्यादा समय तक नहीं खोजा जा सका। जहाज 17 दिसंबर 1854 को मिशीगन झील में डूब गया था। जहाज डूबने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस जहाज को 156 साल बाद पानी के 180 फीट नीचे 2010 में खोजा गया था।

खजानों से भरा हुआ है जहाज
जहाज को लेकर माना जा रहा है कि, ये खजानों से भरा हुआ है। लेकिन, ये बिना परमिट के नहीं निकाला जा सकता है। जहाज का मलबा खोजने वाले रॉस रिचर्डसन का कहना है कि इस मलबे से खजाने को बाहर निकालने की बातचीत चल रही है। जहाज पर अभी तक वह नजर रखे रहते हैं। लेकिन अब वह गोता लगाकर इस जहाज पर जाने को बेताब हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टमोरलैंड पर ऐतिहासिक रूप से संपन्न और सोना चांदी का खजाना मौजूद है। उन्होंने कहा कि हम जहाज से व्हिस्की के पीपों और संभवत: अन्य कलाकृतियों को पानी के नीचे से निकालने की शुरुआती बातचीत में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Roxburgh (@chris_roxburgh_)


व्हिस्की के लिए क्यों मची है मारामारी
रॉस रिचर्डसन का कहना है कि, वेस्टमोरलैंड पानी के नीचे किसी संग्रहालय से कम नहीं है। ये 1850 के दशक से पूरी तरह संरक्षित अवशेषों से भरा हुआ है और दुनिया को दिखाने के लिए इसे निकालना जरूरी है। ये जहाज अब तक अच्छी तरह से संरक्षित है। स्थानीय डिस्टलरी जहाज से शराब को निकालने के लिए बेहद दिलचस्पी ले रही है। वह इस शराब को निकाल कर बेचना चाहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1854 में मकई का जेनेटिक मेकअप बहुत अलग था। इसलिए जहाज में मौजूद शराब का स्वाद बेहद अलग हो सकता है। जिस समय जहाज डूबा उस दौरान उसमें 250 बैरल व्हिस्की थी, जिसे ठंड में सौनिकों के लिए भेजा जा रहा था। जहाज में मौजूद सोने की कीमत आज के समय में करीब 1.5 अरब रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- जनता पर Shehbaz Sharif ने फोड़ा 180 अरब का टैक्स बम- IMF के आगे झुका आतंकिस्तान