Hindi News

indianarrative

Hitler के खजाने का मिला नक्शा- 1.5 अरब रुपए का सोना और हीरे-जवहरात के पीछे लगी होड़

Hitler Treasure Map

Hitler Treasure Map: हिटलर के खजाने के बारे में बहुत सी कहानियां प्रचलित हैं। खजाना कहां छुपाया गया है इसको लेकर वर्षों से सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। कई देशों के खुफिया विभाग इसको खोजने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक सभी के हाथ खाली हैं। लेकिन, हिटलर के खजाने (Hitler Treasure Map) का नक्शा मिल गया है जिसके बाद होड़ लग गई है। दरअसल, खजाने को लेकर कहा जाता है कि, दूसरे विश्व युद्ध के आखिरी दिनों जब नाजी यूरोप छोड़कर भाग रहे थे तब चार जर्मन सैनिकों ने डच ग्रामीण इलाकों में कहीं पर बड़ा ‘खजाना’ दफन कर दिया था। इसमें ढेर सारे सोने के सिक्के, गहने, हीरे, घड़ियां और अन्य बेशकीमती चीजें थीं। अब करीब 80 साल बाद उस खजाने को खोजे जाने की एक उम्मीद जागी है। नीदरलैंड के नेशनल अर्काइव्स ने कुछ दस्तावेज जारी किये हैं। इनमें एक नक्शा (Hitler Treasure Map) भी शामिल है जो उस खजाने तक पुहंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- इस देश के President ने राष्ट्रगान के वक्त की पैंट में पेशाब, छह पत्रकार गिरफ्तार- Video Viral

15.85 मिलियन पाउंड का हो सकता है खजाना
अनुमान है कि खजाने में सिक्के, महंगी घड़ियां, आभूषण, हीरे और अन्य बेशकीमती रत्नों से भरे हथियारों के चार बक्से हो सकते हैं। इस खजाने की आज के समय में कुल मूल्य 15.85 मिलियन पाउंड (1.5 अरब रुपए से अधिक) के बराबर मानी जा रही है। पिछले हफ्ते 1300 से अधिक ऐतिहासिक दस्तावेजों को जारी करने वाले नेशनल अर्काइव्स के सलाहकार एनेट वाल्केन्स ने कहा कि बहुत सारे शोधकर्ताओं, पत्रकारों और शौकिया पुरातत्वविदों को इसमें दिलचस्पी है और वे उत्साहित हैं। नक्शा सामने आने के बाद क्या कोई खोजकर्ता इस खजाने को खोज पाएगा, देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- चीन का तबाही भरा कदम, जानबूझ कर ऐसा कर रहा ताकि पूरी दुनिया हो परेशान

कई लोग पड़े हैं खजाने के पीछे
द्वितीय विश्व युद्ध के दस्तावेजों के बीच एक मोटी फाइल नाजी खजाने को खोजने के लिए नीदरलैंड के असफल प्रयासों का जीता-जागता सबूत है। शोधकर्ताओं का मानना है कि खजाने को अप्रैल 1945 में दफनाया गया था जब जर्मन सैनिक भाग रहे थे। वाल्केन्स ने कहा कि उन्होंने खजाने को दफनाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वे डरे हुए थे। कहा जाता है कि, खजाना ओमेरेन में दफन किया गया था, जिसे बाद में खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन, सब असफल रहे। यहां तक कि, डच सरकार ने इसकी तलाश के लिए एक नाजी अधिकारी को वापस बुलाया लेकिन यह कोशिश भी सफल नहीं हुई। विशेषज्ञ निश्चित नहीं हैं कि नक्शा किसने बनाया लेकिन वह मानते हैं कि एक जर्मन सैनिक ने इसे बनाया था। कुछ लोगों का तो ये भी मानना है कि, खोजकर्ताओं ने खजाना पहले ही खोज कर निकाल लिया होगा लेकिन, इसकी घोषणा नहीं की।