China ने अमेरिका से कहा, जो करना है कर लो, हम Russia को देने जा रहे हैं…

अमेरिका, नाटों संग पूरे पश्चिमी देश लगातार रूस को यूक्रेन पर हमले करने से रोकने का प्रयाश कर रहे हैं। लेकिन, हर बार वो असफल ही हो रहे हैं। यहां तक कि रूस पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं लेकिन, रूस अपने फैसले से पीछे हटने के लिए एक ही शर्त पर राजी है वह यह कि यूक्रेन उसकी सारी शर्तों को मान लें। इसके साथ ही अमेरिका ने इस जंग के बीच कहा था कि दुनिया के जो भी देश रूस की मदद करेंगे वो उसे बरबाद कर देगा। अब चीन ने अमेरिका को खुली चुनौती दे दी है और कहा है कि वो रूस की मदद करेगा। अमेरिका उसे लेकर क्या करता है उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। चीन के इस फैसले के बाद अमेरिका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

वैसे भी चीन और रूस के संबंध काफी अच्छे हैं। अपनी दोस्ती को निभाने के लिए चीन ने यूक्रेन जंग के बीच रूस की सैन्य व आर्थिक मदद का फैसला किया है। अमेरिका लगातार चीन को मना रहा था कि वह रूस की मदद न करे। ऐसे में अमेरिका के लिए यह बड़े धक्के से कम नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि चीन यूक्रेन में सशस्त्र ड्रोन भेज सकता है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जेक सुलिवन ने इटली की राजधानी रोम में चीन के एनएसए यांग जिएची के साथ सात घंटे की मैराथन बैठक की। इसमें उन्होंने यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिकी पक्ष रखा।

अमेरिकी दल को रोम में चीनी अधिकारियों व राजनयिकों के साथ मुलाकात की संभावना कम थी। बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि सात घंटे की गहन चर्चा से अंदाज लगाया जा सकता है कि कितना नाजुक दौर चल रहा है। यह संवाद जारी रखने की हमारी वचनबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह बैठक किसी विशेष मुद्दे ना नतीजों को लेकर नहीं थी, बल्कि सीधे संवाद का प्रयास थी। बाइडेन प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि, हम मानते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच संवाद का रास्ता खुला रखना महत्वपूर्ण है। असहमति वाले विषयों पर चर्चा जारी रखना खासतौर से जरूरी है।

बाइडन प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि यहां मुख्य बात यह है कि चीन को मौजूदा हालात में अपनी स्थिति के पुन: आकलन के लिए कैसे राजी किया जाए? हमें तो इसकी कोई संभावना नजर नहीं आती है। वहीं, एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि, चीन फैसला कर चुका है कि वह रूस को आर्थिक व सैन्य सहायता करेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago