बहुत खतरनाक है Xi Jinping का प्लान! चीनी वायरस से लड़ रही है और चीन भारत को घेरने का कुचक्र रच रहा है

एक तरफ दुनिया कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हो रही है वहीं चीन भारत के खिलाफ चारों ओर से घेरने के कुचक्र कर रहा है। नेपाल-भूटान, बंगाल-श्रीलंका और मालदीव की सरकारों को येन-केनअपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है। इससे भी यह साबित होता है कि कोरोना महामारी फैलाने और उसका इलाज छुपा कर रखने की साजिश चीन पहले ही कर चुका है।

चीन कोरोना महामारी में मदद के बहाने नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि देशों में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है। चीन महामारी के वक्त भी अपनी घेरेबंदी की रणनीति पर काम कर रहा है। एक तरफ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका को पीछे छोड़ना चाहता हैं। दूसरी तरफ सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के पड़ोस में अपनी गतिविधियों को इस लिहाज से बढ़ाना चाहते हैं जिससे उसका असर बढ़े और भारत की स्थिति कमजोर हो।

बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में चीन बड़ी निवेश योजना पर काम कर रहा है। हालांकि, भारत ने चीन की हर कूटनीतिक चाल का सटीक जवाब दिया है। जानकारों का कहना है कि चीन भारत को पड़ोस में घेरने की रणनीति पर लगातार काम कर रहा है। चीन की कोशिश है कि वह नेपाल, श्रीलंका और मालदीव में दखल देकर वहां की सत्ता को प्रभावित करे। लेकिन भारत ने सतर्क रणनीति से काउंटर किया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजनयिक समर्थन देकर उसके बदले में इन देशों की जमीन पर चीन की निगाह है। जहां बंदरगाह बनाए जाएं और लिसनिंग पोस्ट और इलेक्ट्रॉनिक जासूसी के केंद्र काम करें।

चीन संबंधित देशों में बंदरगाहों तक सीधी पहुंच बनाना चाहता है, ताकि हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच के मार्गों पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके। चीन ने पाकिस्तान, म्यांमार और श्रीलंका में बंदरगाह बना लिए हैं। चीन की भारत की घेराबंदी की कोशिश में पाकिस्तान मोहरा रहा है। बांग्लादेश को भी चीन सैन्य-आर्थिक मदद, बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहयोग देकर बदले में सामरिक सुविधाएं लेने के पत्ते चल रहा है।

नेपाल और भूटान अब तक भारत के प्रभावक्षेत्र में रहे हैं, लेकिन चीन उन्हें लगातार अपने साथ लाने की कोशिश में लगा है। नेपाल में माओवादियों के सत्ता में आने के बाद से चीन के लिए हालात अनुकूल लग रहे थे। लेकिन भारत की नेपाल में भूमिका को वह कम नही कर पाया है। चीन नेपाल के साथ एक ऐसा मैत्री करार करना चाहता है, जो 1950के भारत-नेपाल को बेअसर बना सके। पिछले कुछ अरसे में चीन ने भूटान के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी गतिविधियां तेज की हैं, जो भारत के चिकन्स नेक कहलाए जाने वाले क्षेत्र के नजदीक हैं। यह सिलीगुड़ी का वह संकरा इलाका है, जो मुख्य भारत को उत्तर-पूर्व के साथ जोड़ता है। चीन की नजर सेशेल्स और मॉरीशस पर भी है। चीन मालदीव में भी लगातार नजर गड़ाए रहता है। सामरिक विशेषज्ञों का मानना है कि असलियत यह है कि चीन भारत को घेरना चाहता है ताकि इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना के बढ़ते प्रभाव पर लगाम लगा सके।

भारत ने क्वाड के जरिये चीन की रणनीतिक मोर्चेबंदी का संदेश दिया है। क्वाड प्लस की रणनीति पर भी काम चल रहा है। भारत की कोई मंशा एशियाई नाटो बनाने की नहीं है। लेकिन भारत ये जरूर चाहता है कि दक्षिण एशिया के उसके पड़ोसी मित्र देशों में चीन का दखल न बढ़े। भारत ने बांग्लादेश, श्रीलंका,नेपाल,मालदीव में लगातार अपनी सक्रियता बरकरार रखी है। संपर्क परियोजनाओं को गति देने का प्रयास हो रहा है। कोविड की पहली लहर के दौरान भारत ने इन सभी देशों को महत्वपूर्ण मदद दी है।

Rajeev Sharma

Rajeev Sharma, writes on National-International issues, Radicalization, Pakistan-China & Indian Socio- Politics.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago