अंतर्राष्ट्रीय

China को कंगाल कर देंगे Xi Jinping?इन 5 शहरो में भारी पड़ा बवाल,हिल जाएगी अर्थव्यवस्था

चीन (China) में कोविड पॉलिसी के विरोध में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विरोध की आग में जल रहे कुछ शहर तो ऐसे हैं जो चीन की अर्थव्यवस्था की जान हैं। इसमें बीजिंग, चेंगूद, ग्वांगझू, शंघाई समेत शिनजियांग चीन शामिल हैं, जो उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एक बड़ी रकम जोड़ते हैं। दुनिया के कई देश इन शहरों में तैयार होने वाले उत्पादों पर निर्भर हैं। आइए जानते हैं, चीन के इन शहरों की अर्थव्यवस्था में क्या भूमिका है…

बीजिंग दुनिया की बड़ी कंपनियों का ठिकाना

अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के शीर्ष दस शहरों की सूची में आता है। चीन की 100 सबसे बड़ी कंपनियों का संचालन यहीं से होता है। फॉर्च्यून के अनुसार, दुनिया की शीर्ष 500 कंपनियों में से 54 यहीं पर हैं। सेवा, उत्पादन और निर्माण के साथ कृषि और खनन का क्षेत्र आय का मुख्य जरिया है। वर्ष 2021 में इसने चीन की अर्थव्यवस्था में कुल 96,500 करोड़ डॉलर का योगदान दिया था। उस साल बीजिंग ने दुनियाभर को कुल 9,450 करोड़ डॉलर का उत्पाद निर्यात किया था।

चेंगदू: चीन का पहला नेशनल हाईटेक जोन

सरकार ने 1998 में इसे हाईटेक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट जोन (सीडीएचटी) के रूप में विकसित करने का फैसला किया था। अर्थव्यवस्था में हर साल करीब 4000 करोड़ डॉलर का योगदान देता है। हरित ऊर्जा, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, टेलीकॉम क्षेत्र से जुड़े सभी तरह के यंत्र, कृषि क्षेत्र से जुड़े आधुनिक यंत्रों का निर्माण होता है। आईबीएम, विप्रो जैसी बड़ी आईटी कंपनियां भी यहां पर काम कर रही हैं। दूसरे देशों के करीब डेढ़ लाख लोग यहां इन कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं।

शंघाई: लोहे और स्टील का निर्यातक शहर

दुनिया की बड़ी से बड़ी स्टील कंपनियां यहीं पर हैं। कहा जाता है कि दुनियाभर के निर्माण और उत्पादन क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाला स्टील इसी शहर से जाता है। मशीनों से जुड़े भारी उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का भी यहां पर बड़े पैमाने पर निर्माण होता है। शंघाई ने 2021 में कंप्यूटर, इंटीग्रेटेड सर्किट, कार, टेलीफोन और बैटरी समेत अन्य वस्तुओं का निर्यात किया जो 34,800 करोड़ डॉलर मूल्य का था। अमेरिका, हांगकांग, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, जापान, ताइवान, जर्मनी और अमेरिका जैसे देश इस शहर पर निर्भर हैं।

ये भी पढ़े: ब्रिटेन-चीन का रिश्ता खत्म, PM Modi संग मिलकर ड्रैगन को सबक सिखाएंगे Rishi Sunak

अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का नया केंद्र ग्वांगझू

वहीं दक्षिण मध्य चीन के इस शहर का अर्थव्यवस्था के लिहाज से विशेष महत्व है। वर्ष 2021 में 44,437 करोड़ डॉलर का योगदान दिया था जो नाइजीरिया के कुल जीडीपी से भी अधिक थी। दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों की कुल करीब 30 हजार से अधिक कंपनियां यहां पर काम कर रही हैं। वित्तीय कंपनियों से लेकर निर्माण और बड़े पैमाने पर अलग-अलग तरह की उत्पादन इकाइयां स्थित हैं। विज्ञान और तकनीक क्षेत्र से जुड़ी करीब 11,000 हजार कंपनियों का यहां पर संचालन हो रहा है।

चीन के खनिजों का शहर शिनजियांग

शिनजियांग खनिज संपन्न शहर है जो चीन के साथ दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम भूमिका निभाता है। ये शहर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से जुड़े उत्पादों का भी प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा कई बड़े केमिकल संयंत्र का यहां पर संचालन होता है ,जहां तैयार होने वाले उत्पाद दुनियाभर को निर्यात होते हैं। ये शहर दुनियाभर के 18 लाख बाजारों का केंद्र है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago