अंतर्राष्ट्रीय

भारत के खिलाफ China-Pakistan का जंगी आगाज़, राफेल और सुखोई को मार गिराने का करेंगे अभ्यास

चीन और पाकिस्तान (China-Pakistan) का एक समान दुश्मन है, जो की भारत है। इसी कड़ी में ड्रैगन और जिन्नालेंड कोई ना कोई कोशिशों में लगे रहते हैं। चीन पाकिस्तान के कंधे पर गोली रखकर चलाना चाहता है। ऐसे में पाकिस्तान और चीन इस महीने शाहीन सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं। यह शाहीन अभ्यास का 10वां संस्करण है। इसे खास तौर पर भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान की युद्धक तैयारी के तौर पर देखा जाता है। इस युद्धाभ्यास में चीन और पाकिस्तान के लगभग सभी लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे।

क्या चाहते हैं दोनों देश?

चीन पाकिस्तान (China-Pakistan) भारत को घेरने के लिए कई दशकों से प्लानिंग कर रहा है। दोनों देश कई सालो से भारत को दो मोर्चे पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं। शाहीन सैन्य अभ्यास की शुरुआत भी इसीलिए की गई थी। शाहीन अभ्यास के दौरान चीनी वायु सेना और पाकिस्तानी वायु सेना एक साथ हमला करने और हवाई क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करती हैं। इस अभ्यास का मकसद भारत को एक बार में दो मोर्चों पर उलझाकर रखना है। चीन और पाकिस्तान का मानना है कि इससे भारत की सैन्य शक्ति बंट जाएगी।

J-20 लड़ाकू विमान भी होगा शामिल

शाहीन या ईगल अभ्यास में जे-20 लड़ाकू विमान के भी शामिल होने की संभावना है। यह चीन का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान माना जाता है। इस अभ्यास में जे-16 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विमान भी शामिल हो सकता है। यह दुश्मन के कम्यूनिकेशन नेटवर्क को तबाह कर सकता है। पाकिस्तान की तरफ से इस युद्धाभ्यास में एफ-16 लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान ने हाल में ही अमेरिका की मदद से इन विमानों की ओवरहॉलिंग भी की है।

यह भी पढ़ें: भारत के लिए बड़ा संकट! 2035 तक China बनाएगा 500 J-20 माइटी ड्रैगन लड़ाकू विमान

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago