अंतर्राष्ट्रीय

अरब सागर में ड्रैगन की नई साजिश का पर्दा फाश! चीनी नौसेना चुपचाप बना रही किले, भारत-US को खतरा

चीन (China) ने अपनी नौसेना को दुनिया की सबसे बड़ी नौसैनिक फौज बना ली है, उसने पिछले कुछ सालों में अपनी नौसेना की ताकत में कई गुना इजाफा किया है। दरअसल, चीन चाहता है कि वह पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार में अपने नौसैनिक अड्डे बनाए। सिर्फ इतना ही नहीं, वह इंडो-पैसिफिक रीजन में भी अपने नौसैनिक अड्डे बनाना चाहता है।  ऐसे में अब जब चीन पूरी तरह से दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना का विकास कर रहा है। इसका मकसद हिंद महासागर से होने वाले समुद्री व्यापार पर एकाधिकार करना और भारत-अमेरिका को चुनौती देना है। वर्तमान में भारत के सबसे नजदीक स्थित चीनी नौसैनिक अड्डा हैनान प्रांत के सान्या शहर के पास स्थित युलिन नेवल बेस है।

नौसैनिक युद्धपोत और पनडुब्बियां सीधे तो चल नहीं सकती हैं, ऐसे में उन्हें भारत की जलसीमा तक आने के लिए लगभग तीन गुनी दूरी तय करनी होती है। उसमें भी उनके दुनिया की नजरों में आने का खतरा होता है। ऐसे में प्रतिद्वंदी उतने समय में आक्रामक या रक्षात्मक उपाय कर सकता है। इसी दूरी को तय करने के लिए चीन ने अरब सागर के तीन तरफ तीन नौसैनिक अड्डों को स्थापित कर रहा है।

किन जगहों पर नौसैनिक अड्डा बना रहा चीन

अरब सागर के उत्तर में स्थित पाकिस्तान के ग्वादर में चीन नौसैनिक अड्डा तैयार कर रहा है। पश्चिम में जिबूती में चीन की नौसैनिक अड्डा पहले से ही ऑपरेशन है। अब चीन की नजर अरब सागर के दक्षिण में स्थित मॉरीशस में नौसैनिक अड्डा स्थापित करने पर है। मॉरीशस का भारत के साथ मजबूत संबंध हैं। ऐसे में हिंद महासागर के इस देश को अपनी जाल में फंसाने के लिए चीन चाल चलने में जुटा हुआ है। दरअसल, चीन का उद्देश्य मॉरीशस में नौसैनिक अड्डा बनाकर हिंद महासागर की घटनाओं पर नजर रखना है।

ये भी पढ़े: China के पास दुनिया का सबसे बड़ा Missile भंडार!भारत से जंग का खतरा,US की डराने वाली चेतावनी

चीनी नौसैनिक अड्डों से भारत को कैसा खतरा?

अरब सागर भारत की पश्चिमी सीमा से लगा हुआ है। ऐसे में चीन की कोशिश अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान के साथ मिलकर इस समुद्री रास्ते पर नियंत्रण हासिल करना है। पाकिस्तान और चीन लगातार अरब सागर के इलाके में युद्धाभ्यास भी कर रहे हैं। इन नौसैनिक अड्डों के बनने के बाद से भारत की पश्चिमी और दक्षिणी सीमा पर स्थित नौसैनिक अड्डे चीन की नजर में होंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago