Taiwan सेना का बड़ा दावा, कहा- युद्धाभ्यास के बहाने हमले की तैयारी कर रहा China

<div id="cke_pastebin">
<p>
अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा से चीन चीढ़ा हुआ है। पेलोसी ने अपनी इस यात्रा पर यह साफ कर दिया कि, अमेरिका किसी भी कीमत पर अब ताइवान का साथ नहीं छोड़ेगा। उनकी इस यात्रा को चीन ने उकसावा बताया और इसी के बाद ताइवान के आसपास के छह क्षेत्रों में मिसाइल दागने समेत सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया था। उसने धमकी भी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो ताइवान पर बलपूर्वक कब्जा जमा लेगा। अब ताइवान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि, चीन युद्धाभ्यास के बहाने हमले की तैयारी कर रहा है।</p>
<p>
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के युद्धपोत और लड़ाकू विमान ताइवान के क्षेत्र में जा रहे हैं जिससे वहां तनाव बढ़ रहा है। वहीं ताइवान का कहना है कि समुद्री सीमा के नजदीक सैन्य अभ्यास कर रहे चीन के युद्धपोत और लड़ाकू विमान वास्तव में हमले की तैयारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) 3 अगस्त से ताइवान को घेरकर छह स्थानों पर सैन्य अभ्यास कर रही है। इस सैन्य अभ्यास में चीनी सेना ने बैलेस्टिक मिसाइल भी दागी हैं जो ताइवान की राजधानी ताइपे के ऊपर से होती हुई जापान के क्षेत्र में गिरी हैं। वहीं जापान ने इसकी निंदा की है। दूसरी ओर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसे चीन का गैर-जिम्मेदाराना कदम करार दिया है।</p>
<p>
ब्लिकंन ने कहा कि इससे समस्याओं को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने में बाधा आएगी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के कई युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों ने शनिवार को भी ताइवान स्ट्रेट में कई बार मीडियन लाइन को पार किया। मीडियन लाइन समुद्र के मध्य ताइवान द्वारा निर्धारित सीमा रेखा है। हालांकि चीन उसे नहीं मानता है। ताइवान की सेना के मुताबकि, चीन हमले का अभ्यास कर रहा है और मौका देखते ही वो हमला कर सकता है। ताइवान की सेनाएं भी हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने हमले से बचाव के सारे प्रबंध कर रखे हैं। इसके साथ ही नागरिकों को भी सतर्क कर दिया गया है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago