अंतर्राष्ट्रीय

जापान के नजदीक गरजे चीनी-रूसी लड़ाकू विमान, जाने ड्रैगन क्या बोला?

चीन और रूस (China and Russia) ने बीते रविवार को जापान सागर में चार दिवसीय नॉर्दर्न/इंटरेक्शन-2023 संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया। इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं ने एक साथ लाइव फायर ड्रिल की है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के संबंध को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सुरक्षा मोर्चे पर उच्च स्तर के सैन्य सहयोग को सुनिश्चित करना है। संयुक्त अभ्यास के दौरान जापान के नजदीक चीनी और रूसी लड़ाकू विमानों ने एक साथ उड़ान भरी।

अमेरिका ने की युद्धाभ्यास की निगरानी

इस युद्धाभ्यास को जापान के नजदीक आयोजित किया गया था जिसकी अमेरिका ने भी खुद निगरानी की है। चीन और रूस का जापान के साथ द्वीपों को लेकर पुराना विवाद है और जापान की अमेरिका के साथ नजदीकी भी चीन और रूस के लिए चुनौती है। जापान में अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े का मुख्यालय है। अमेरिकी युद्धपोतों और जासूसी जहाजों ने चीन और रूस के संयुक्त अभ्यास की निगरानी की है। चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बताया है कि इस युद्धाभ्यास के बाद अब दोनों देश प्रशांत महासागर में संयुक्त नौसैनिक और हवाई गश्त आयोजित करेंगे।

ये भी पढ़े: INS Kirpan: China के खिलाफ भारत का चक्रव्यूह! Vietnam को हिंदुस्तान गिफ्ट में देगा मिसाइल युद्धपोत

युद्धाभ्यास उद्देश्यों के सफल समापन की घोषणा

चीन और रूस ने विशेष रूप से अभ्यास के दौरान कई प्रशिक्षण उद्देश्यों के सफल समापन की घोषणा की है। नौसेना के बयान के अनुसार चीन और रूस के सैन्य अभ्यास में दोनों देशों की नौसेना और वायु सेनाओं ने समुद्री-वायु इंट्रीग्रेटेड एस्कॉर्ट और डेटरेंस एक्सपल्शन सहित कई ट्रेनिंग ऑब्जेक्ट्स को पूरा किया। एक्सरसाइज के दौरान ज्वाइंट फॉर्मेशन से कॉम्बेट ग्रुप बनाकर युद्धपोत पर तैनात हथियारों से सतह से हवा में गोलीबारी का अभ्यास भी किया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago