अंतर्राष्ट्रीय

China ने बनाया दुनिया का सबसे खौफनाक हथियार! स्पीड इतनी की रोकना नामुमकिन, मचेगी तबाही

चीनी (China) नौसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली कॉइल गन का परीक्षण में लगी हुई है। यह गन इतनी महाशक्तिशाली है कि 3540 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गोले दाग सकती है। इतना ही नहीं इसे भविष्य का हथियार बताया जा रहा है, जो मिसाइल के आकार के प्रोजेक्टाइल (गोले) को फायर कर सकती है। वहीं यह इतनी सटीक और विनाशकारी हथियार होगा, जिससे दुशमन को बचाना लगभग नामुमकिन होगा। इस गन को चीनी नौसेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी ऑपरेट कर रही है। इस गन में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लॉन्चर लगे हुए हैं, जो गोले की रफ्तार को कई गुना बढ़ा देते हैं।

इतनी ज्यादा रफ्तार से दागा गोला

परियोजना में शामिल लोगों के मुताबिक अपने पहले फायरिंग टेस्ट में इस मेगा वेपन ने 0.05 सेकेंड से भी कम समय में 124 किलोग्राम वजनी गोले को 700 किलोमीटर प्रति घंटे की आश्चर्यजनक रफ्तार से फायर किया था। अभी तक पूरी दुनिया में इतने बड़े गोले को किसी गन से फायर नहीं किया गया था। अगर यह कॉइल गन चीनी नौसेना में शामिल होता है तो वह किसी भी देश की तट रेखा से दूर रहते हुए उसके इलाके में जबरदस्त फायरिंग कर सकता है।

कॉइल गन क्यों खौफनाक

कॉइल गन को गॉस गन या चुंबकीय त्वरक के रूप में भी जाना जाता है। इसका बैरल कई इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल से लैस होता है और इन्हें प्रोजेक्टाइल को चलाने में सक्षम चुंबकीय क्षेत्र बनाने के लिए एक के बाद एक सक्रिय किया जाता है। चीनी नौसेना के वैज्ञानिकों ने कॉइल गन की सटीक विशेषताओं का खुलासा नहीं किया है और न ही यह बताया है कि इसे कब परिचालन में लाया जाएगा।

ये भी पढ़े: Chinese Navy में एयरक्राफ्ट कैरियर का अकाल! 3 में से 2 पड़े हैं बंद, 1 से ही दुनिया को दे रहा है गीदड़भबकी

चीन ने गन लॉन्चिंग पर क्या कहा

इस गन की टेस्टिंग में जुटे वैज्ञानिक टीम के प्रमुख प्रोफेसर गुआन ज़ियाओकुन के हवाले से कहा गया है कि इसमें (कॉइल गन) गति, सीमा, शक्ति, सटीकता, सुरक्षा, लचीलेपन और विश्वसनीयता के मामले में क्रांतिकारी सफलताओं की क्षमता है। गुआन ने यह भी कहा कि यह हथियार चीनी सशस्त्र बलों को युद्ध की प्रकृति को बदलने में मदद करेगा क्योंकि यह हर वार की विश्वसनीयता और सुरक्षा के साथ-साथ प्रक्षेप्य की गति और सटीकता को बढ़ाएगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago