Hindi News

indianarrative

Clouds Tsunami: इस बार समुद्र में नहीं बादलों में आई विशाल सुनामी, डर कर भाग रहे लोग- वीडियो में देखें कैसे चल रही लहरें

इस बार समुद्र में नहीं बादलों में आई विशाल सुनामी

सुनामी जब आती है तो भारी तबाही लेकर आती है। वैसे भी प्राकृतिक के आगे किसी का जोर नहीं चलता। जब भी सुनामी आई है लोगों के घरों को बहा ले गई है। इसकी जद में आने वाली हर एक चीज का नामो निशान मिट जाता है। हालांकि, कई बार सुनामी समुंदर आती है लेकिन भारी तबाही नहीं मचाई और थोड़े बहुत नुकसान कर वापस लौट जाती है। अब तक तो सुनामी को समुद्र में देखा गया था इस बार तो बादलों में विशाल सुनामी देखा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ह।

अमेरिका के ओहियो प्रांत में बादलों की विशाल सुनामी देखी गई है। सामने आए वीडियो को ओहियो के सिनसिनाटी से सटे एक इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, बादलों के डरावने झुंड सुनामी की लहरों की तरह चलते दिखाई दे रहे हैं। इस अद्वितीय वीडियो को देखने के बाद लोग भी कुछ क्षण के लिए भ्रमित हो गए। उन्हें लगा कि शायद सच में आसमान में लहरें उठ रही हैं, लेकिन वह तो बादलों की अनोखी चाल थी। इन अजीबोगरीब विशाल बादलों ने पूरे क्षेत्र में सुनामी का डर फैला दिया। इस वीडियो को एक स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल से शूट किया और ट्विटर पर शेयर कर दिया।

इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस वक्त ये चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो को सबसे पहले रेडिट पर शेयर किया गया था। इस पोस्ट का कैप्शन में लिखा गया था कि मुझे ऐसा लग रहा था कि यह सुनामी है, मैंने पहले कभी इस तरह के बादल नहीं देखे। वहीं, इस मौसमी घटना को रोलिंग क्लाउड या आर्कस क्लाउड कहा जाता है। मैसम विभाग के मुताबकि, आर्कस क्लाउड के साथ आमतौर पर शक्तिशाली गरज, तेज आंधी वाली हवाएं, भारी बारिश या गरज और बिजली जरूर आती है। ऐसे में उस इलाके में आम जनजीवन को काफी नुकसान पहुंचता है।