यूक्रेन पर ‘न्यूक्लियर’ का खतरा! रूसी हमले में लोगों के शरीर के उड़े चीथड़े, देखें Viral Video

रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच संघर्ष और तेज हो गया है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चारों तरफ से हमला करके उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से दूर रही हैं, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना कभी भी कब्जा कर सकती है। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूसी हमले में 198 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 33 बच्चे भी शामिल है। इसके अलावा 1,115 लोग घायल हो गए हैं।

It's incredible seeing this strength in the people of Ukraine. A woman and her daughter stand in front of their burning home, hit by the Russian troops. They sarcastically say, “Thank you, Putin! This is what we always wanted! Now it will be warm during the winter!” pic.twitter.com/lvBQucAP7u

— Franak Viačorka (@franakviacorka) February 26, 2022

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: बाइडेन का वादा, यूक्रेन के पास जल्द होंगे 'घातक' हथियार, जर्मनी देगा 1000 एंटी टैंक और मिसाइलें

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमले की वजह से चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट के पास रेडिएशन का खतरा 20 गुना बढ़ गया है। इस इलाके में रूसी फोर्सेस के मूवमेंट में रेडियोएक्टिव धूल चारों तरफ फैल गई है। हालांकि, अभी तक यह गंभीर स्थिति में नहीं पहुंची है। वहीं, रूसी सैनिकों ने खार्किव में गैस पाइपलाइन उड़ा दी। इसके अलावा, बार्सिलकीव में गोलीबारी से पेट्रोलियम बेस में आग लगा दी गई। रूसी फोर्सेस को राजधानी कीव, उत्तर पूर्वी शहर खार्कीव और दक्षिणी शहर खेर्सोन में सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इन तीनों शहरों में यूक्रेनी फोर्सेस पिछले 24 घंटे से रूस को सीधी टक्कर दे रही है।

Clutching a mobile phone number of a woman she had never met, Nataliya Ableyeva crossed the border from Ukraine into Hungary entrusted with a precious cargo: a stranger’s children.#Ukraine #UkraineRussia #refugees

🎥 Guardian pic.twitter.com/AKYtHCoMID

— ً (@GabeKMJ) February 27, 2022

यह भी पढ़ें- शनि और मंगल ने इन चार राशियों को दी अपनी शक्तियां, अब शत्रुओं को चटाएंगे धूल, होंगे मालामाल

अमेरिका ने दावा किया है कि रूस अब तक यूक्रेन पर 250 से ज्यादा मिसाइल दाग चुका है। अमेरिका की एक निजी कंपनी ने सैटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से खुलासा किया है कि रूस ने यूक्रेन पर काफी हद तक कब्जा जमा लिया है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरें के जरिए रूस ने यूक्रेन के नोवा काखोवका में नीपर नदी पर काखोवका जलविद्युत संयंत्र के पास अपनी सेना के जवानों को एकत्र किया है। यूक्रेन हमले को लेकर रूस ने दावा किया कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इनमें 14 सैन्य हवाई क्षेत्र, 19 कमांड पोस्ट, 24 एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 48 रडार स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा, यूक्रेनी नौसेना की 8 नौकाओं को भी तबाह कर दिया गया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago