एक दर्जी और मजदूर की बेटी बनेगी France की पहली महिला राष्‍ट्रपति- देखिए कौन हैं एनी हिदाल्‍गो?

फ्रांस में अगले साल चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। यहां पर राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा भी होनी शुरू हो गई है। इस बीच एन नाम तेजी से उभर कर सामने आया है जो कि 'एनी हिदाल्गो' का है। इस चुनाव के लिए एनी कई मामलों में खास हैं, बता दें कि, वो फ्रांस की राजधानी पेरिस की मेयर हैं और पहली महिला हैं जिन्हें इस पर की जिम्मेदारी मिली है।

तीन बच्चों की मां एनी पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं। 2014 से वो अबतक पेरिस की मेयर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और साल 2020 में उन्हें इस पद के लिए जनता ने दूबारा चुना। एन एक मजदूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसकी वजह से चर्चाएं तेज होने लगी हैं। नोमार्डी के राउन में अपने एक स्पीच में उन्होंने राष्ट्रपति के उम्मीदवारी का एलान करते हुए कहा कि, वो इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि, उनका जन्म स्पेन में जरूर हुआ है लेकिन वो पूरी तरह से फ्रेंच हैं। उनके पिता काडिज शिपयार्ड में मजदूर थे और मां एक दर्जी का काम किया करती थीं।

इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों पर जमकर हमला बोलते हुए उन्हें घमंडी कहा है। उन्होंने कहा कि, वो फ्रांस में बच्चों को एक बेहतर भविष्य नहीं दे सके हैं। एनी अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वो फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। पेरिस में एनी काफी पॉपुलर हैं। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान वो जनता में जमकर छाई रहीं, उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ जिस तरह से पेरिस में कदम उठाया उसके लिए उनकी काफी सराहना किया जाता है।

एनी ने ही शहर में नाइट कर्फ्यू, गैर-जरूरी दुकानों को बंद करने के साथ 50 किलोमीटर की साइकिल लेन्‍स की शुरुआत की थी। जिसका मकसद पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर दबाव को कम करना था। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस के आधे से ज्‍यादा कार पार्किंग स्‍पेस को हटाने के साथ ही चैंप-एलीसीज को एक खूबसूरत गार्डन में बदलने का प्रस्‍ताव दिया था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago