Amrullah Saleh के घर में तालिबानियों का डाका! 48 करोड़ रुपये और सोने की ईंटों पर कब्जा

पंजशीर घाटी में तालिबान ने कब्जा तो कर लिया है लेकिन यहां जंग अब भी जारी है। पंजशीर घाटी से अफगानिस्तान के लिए तालिबानियों से जंग लड़ रहे नॉर्दन अलायंस की अगुवाई कर रहे अहमद मसूद और अमरुल्लाह सालेह इस वक्त अंडरग्राउंड होकर तालिबान से जंग लड़ रहे हैं। खबर है कि तालिबानी अब पू्र्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के घर तक पहुंच गए हैं और उनके घर से तालिबानियों को डॉलर और कीमती सामान मिला है।

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया है कि, तालिबानियों को सालेह के घर से डॉलर और कीमती सामान मिला है। तालिबानी आतंकियों का कहना है कि, सालेह के घर से 6.5 मिलियन डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपये) मिले हैं। इसके साथ यह भी कहा है कि, उनके घर से सोने की ईंटें और दूसरा कीमती सामान मिला है। तालिबान का कहना है कि, उनके घर से जो पैसे मिले हैं वो कुल रकम का केवल छोटा सा हिस्सा है। वीडियो में तालिबानियों ने हाथों में डॉलर की गड्डी ले रखी है और उनके पास में कई सोने की ईंटें भी देखी जा सकती है। हालांकि, यह सालेह के घर की ही वीडियो है जिसपर तालिबान उनके पैसों और किमती सामानों को हथिया रहे हैं उसपर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

امراللہ صالح کے ایک ٹھکانے سے طالبان کو ملنے والے ڈالرز اور قیمتی نوادرات کی ایک جھلک ۔۔۔ طالبان کے لئے گنتی مشکل ہورہی ہے۔ pic.twitter.com/Tot5W1EJqD

— Saleem Safi (@SaleemKhanSafi) September 13, 2021

तालिबान इससे पहले भी एक वीडियो जारी कर चुका है जिसमें एक आतंकी हाथ में बंदूक पकड़े उस लाइब्रेरी में बैठा हुआ था, जहां से कुछ दिन पहले अमरुल्लाह सालेह ने एक वीडियो बनाकर उसे जारी किया था। इस वक्त भी तालिबान और पंजशीर की सेना एनआरएफ के बीच भीषण लड़ाई जारी है।

बताते चलें कि, तालिबान उन सभी लोगों की हत्या कर रहा है जो उसके खिलाफ हैं। हाल ही में अमरुल्लाह सालेह के भाई रोहुल्ला सालेह की तालिबान ने हत्या कर दी है। वह एनआरएफ की एक यूनिट के कमांडर थे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago