Hindi News

indianarrative

Elon Musk को 23 साल छोटी एक्ट्रेस हुआ इश्क, समुंद्र किनारे रोमांस करते कैमरे में हुए कैद

नई गर्लफ्रेंड संग रोमांस करते नजर आए Elon Musk

ट्विटर को खरीदने के बाद से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला व स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क खूब चर्चा में हैं। इस वक्त वो अपनी प्रेम को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस नई प्रेमिका में जानने के लिए हर कोई बेताब है।

एलन मस्क फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में अपनी नई प्रेमिका के साथ देखे गए हैं। मस्क के साथ ऑस्ट्रलिया की अदाकारा नताशा बैसेट को लंच करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्षीय मस्क अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका के साथ यहां के आलीशान शेवल ब्लॉन्क होटल में पहुंचे थे। दोनों लंच करने के बाद एक-दूसरे के साथ समुद्र किनारे घूमते भी नजर आए।

बता दें कि, एलन मस्क की गर्लफ्रेंड की लिस्ट में नताशा सबसे कम उम्र की हैं। इनसे पहले एंबर हर्ड और ब्रिटिश अदाकारा तलुलाह रिले भी उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। एलन मस्क ने बीते साल ही ग्रिम्स से तलाक लिया था। एक रिपोर्ट की माने तो, मस्क और नताशा एक-दूसरे को फरवरी 2022 से डेट कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका में भी दोनों को एक साथ देखा गया था।

गौरतलब हो कि, एलन मस्क तीन बार शादी रचा चुके हैं। जिसमें से एक ही लड़की से उन्होंने दो बार शादी की। इसके साथ ही मस्क 7 बच्चों के पिता हैं जिनमें छह लड़के और एक लड़की है। मस्क की पहली पत्नी कैनेडियाई लेखिका जस्टिन विल्सन से पांच लड़के हैं जिसमें दो जुड़वा हैं। फिलहाल उनकी नई गर्लफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्च हो रहे हैं।