Hindi News

indianarrative

Elon Musk के पिता ने कहा- हाई डिमांड पर है मेरा स्पर्म, जल्द दुनिया को दे सकता हूं दूसरा…

Elon Musk के पिता ने कहा- हाई डिमांड पर है मेरा स्पर्म

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ही अब तक सुर्खियों में रहते थे लेकिन, अब उनके पिता भी अखबारों के फ्रंट पेज पर आने लगे हैं। एलन मस्क के बारे में बात करें तो, वो कभी अपनी ही कंपनी की कर्मचारी से यौन संबंध, बच्चे पैदा करने को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी ट्विटर कंपनी के साथ चल रहे विवाद को लेकर। लेकिन, अब उनके पिता भी सुर्खियों की राह पर चल पड़े हैं। क्योंकि, उन्होंने ऐसा दावा किया है कि पूरी दुनिया की खबर में तहलका मच गया है। एरोल मस्क ने दावा किया है कि, मेरे स्पर्म की इस वक्त बहुत ज्यादा डिमांड है। इसके लिए कई सारी सुविधाएं पेश की जा रही हैं। अगर ऐसा होता है तो दुनिया में दूसरा एलन मस्क पैदा हो सकता है। आईए जानते हैं उनके पिता ने क्या कहा।

एक रिपोर्ट की माने तो, 76 वर्षीय एरोल मस्क ने दावा किया है कि, उन्हें एलन मस्क की एक नई पीढ़ी बनाने के लिए शुक्राणु दान करने का ऑफर मिला है। उन्होंने कहा है कि, यह ऑफर कोलंबिया की एक कंपनी की ओर से दी गई है, जो चाहती है कि वे उच्च श्रेणी की कोलंबियाई महिलाओं को गर्भवती करने के लिए अपना शुक्राणु दान करें। एरोल मस्क ने यह भी कहा है कि उन्हें कंपनी की तरफ से कहा गया था कि वो स्पर्म के लिए एलन मस्क के पास भला क्यों जाएं, जब एलन मस्क को पैदा करने वाला इंसान ही दुनिया में मौजूद है

एरोल मस्क ने कहा कि, कंपनी की ओर से कहा गया है कि, अगर वो अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो शायद उन्हें कई दूसरी तरह की सुविधाएं दी जाएंगीं। एलन मस्क के पिता ने कहा है कि स्पर्म डोनेट करने के बदले उनसे फर्स्ट क्लास की यात्रा और फाइव स्टार होटल में रहने जैसी सुविधाएं देने की पेशकश की गई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या वो इन सुविधाओं के बदले अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए तैयार होंगे? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'क्यों नहीं?'

बता दें कि, एलन मस्क के पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ अपने संबंधों का भी बीते दिनों खुलासा कर हर किसी को चौका दिया था। उन्होंने दावा किया कि, उनका सौतेली बेटी के साथ शारीरिक संबंध है और उनकी सौतेली बेटी ने उनके दो बच्चों को भी जन्म दिया है। उनकी बेटी आखिरी बार उनके बच्चे की मां साल 2019 में बनी थीं। उन्होंने यह खुलासा करते हुए कहा था कि, इस दुनिया में केवल एक ही चीज है और वह यहह है कि हम बच्चे पैदा करते हैं।