Hindi News

indianarrative

Pakistan के खून का प्यासा हुआ Taliban, सैनिकों पर चलाई गोली- एक की मौत

Tension Between Taliban and Pakistan

Pakistan and Taliban: पाकिस्तान और तालिबान (Pakistan and Taliban) में जितनी गहरी दोस्ती थी आज उतनी ही गहरी दुश्मनी भी हो गई है। एक समय था जब तालिबान के लिए पाकिस्तान ने क्या कुछ नहीं किया लेकिन, आज वो दिन है जब दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे बन गये हैं। इसके पीछे भी पाकिस्तान का धोखा है। दरअसल, तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Pakistan and Taliban) सीमा पर पाक आर्मी बाढ़ लगाने लगी। जिसके चलते दोनों के बीच भारी गतीरोध हुआ। सबसे ज्यादा डूरंड लाइन पर यह देखने को मिला। ये मामला इतना बढ़ गया कि, अब तक दोनों के बीच कई बार गोलियां चल चुकी हैं। अब एक बार फिर से डूरंड लाइन को लेकर दोनों में तनाव बढ़ गया है और इसमें तालिबान ने पाकिस्तान के एक सैनिक को मार गिराया है।

फायरिंग में मारा गया पाक सैनिक
इस फायरिंग के बाद दोनों देशों के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग को बंद करना पड़ा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गोलीबारी के कारण दोनों देशों के बीच एक प्रमुख सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में चमन सीमा बिंदु देश के पर्वतीय उत्तर-पश्चिम में तोरखम के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीमा बिंदु है। चमन के एक प्रमुख व्यापारी ने बताया कि गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। व्यापारी इमरान अहमद खान ने बताया कि वह सीमा पार से हुई गोलीबारी में मारे गए सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस मामले में पाकिस्तान अधिकारियों ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्लाह जैदी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि उनकी सीमा में कोई हताहत नहीं हुआ।

पाकिस्तानी सैनिकों के चलते शुरु हुआ विवाद
कंधार में एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि समस्या तब शुरू हुई, जब उनकी ओर के तालिबान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों से कहा कि वे अफगान नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करना बंद करें। अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया कि चमन में सीमा क्रॉसिंग कब खुलेगी। दरअसल, पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर रह रहे अफहान नागरिकों को अक्सर परेशान करते रहते हैं। जिसे लेकर कई बार गोलीबारी की नौबत आ चुकी है। खैर तालिबान को पाकिस्तान के असली रंग के बारे में वक्त रहते ही पता चल गया।

यह भी पढ़ें- Joe Biden से बगावत पर उतरा पाकिस्तान, कहा- रूस से तेल नहीं गेहूं भी खरीदूंगा