UNGA में पाकिस्तान का बहिष्कार, हताश-निराश इमरान ने चला इस्लाम और एटम बम कार्ड

पाक आर्मी और सरकार इस समय बेहद डरी हुई है। पाक पीएम इमरान खान हताश और निराश हैं। पाक आर्मी पर भ्रष्टाचार के आरोपों से आवाम में गुस्सा है।  विपक्ष ने फौजी बैसाखियों पर टिकी इमरान सरकार को उखाड़ फेंकने का अहद उठा लिया है।  इमरान खान की हताशा और निराशा एक बार फिर यूएनजीए में दिखाई दी। इमरान खान ने भूख-बेरोजगारी और बीमारी से त्रस्त अपनी अवाम की चिंता छोड़ भारतीय मुसलमानों को रिझाने के लिए इस्लामी कार्ड खेला। भारती सेना के पैरों तले रौंदे जाने का डर इमरान खान के दिल में इतना गहरा है कि उन्होंने कहा कि अगर भारत ने हमला किया तो पाकिस्तान परमाणु बम फोड़ देगा।

यूएनजीए में जैसे ही पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के पिटारे ऊल-जलूल फिकरे निकले वैसे ही भारतीय प्रतिनिधि मण्डल ने बहिष्कार कर दिया। इमरान खान ने भारत पर झूठे आरोप मढ़े और एक बार फिर कश्मीर राग अलापा।

इमरान ने यूएनजीए में  आरएसएस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस का एजेंडा थोपा जा रहा है। भारत में 20 करोड़ मुसलमानों में डर का माहौल है।  झूठ के एजेंडे में इजाफा करते हुए इमरान ने कहा कि भारत में मुसलमानों को कंसनट्रेशन कैंप में भेजा जा रहा रहा है। इमरान ने  आरएसएस की तुलना नाजियों से की। आरएसएस के कारण मुसलमानों की हालत खराब हो गई है। इमरान ने भारत पर इस्लामोफोबिया का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर बढ़ रहा है।

इमरान खान ने कहा, कश्मीर परमाणु फ्लैश पाइंट बन गया है। भारत ने हमेशा कश्मीर में हिंसा का सहारा लिया है। इसे कश्मीर में जो कर रहा है, उससे रोका जाना चाहिए। फौजी बैसाखियों पर चल रहे इमरान खान ने कहा कि अगर भारत ने  हमला किया तो फिर पाकिस्तान जवाब देने में किसी भी हद तक जाएगा।.

सतीश के. सिंह

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago