कट्टरपंथी मुसलमानों पर फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, मस्जिद पर ताला- आतंक फैलाने वाला इमाम जाएगा जेल!

पेरिस से करीब 100 किमी दूर स्थित 50,000 की जनसंख्या वाले ब्यूवेस कस्बे में बनी मस्जिद अगले 6 महीनों के लिए बंद रहेगी। दरअसल,  फ्रांस ने इस्‍लामिक कट्टरपंथ को आड़े हाथ लेते हुए एक विवादित मस्जिद पर ताला जड़ दिया है। इसी मस्जिद के इमाम पर ईसाइयों, समलैंगिक लोगों और यहूदियों के प्रति नफरत फैलाने और जिहाद का समर्थन करने का आरोप है। जिसके चलते फ्रांस सरकार ने इस मस्जिद को बंद करने का फैसला लिया। उत्तरी फ्रांस के ब्यूवेस की मस्जिद के इमाम की उपदेश देने की कट्टरपंथी प्रकृति के कारण मस्जिद को बंद कर दिया गया।

France Closes Mosque After Radical Imam Defended Jihad, Incited Hatred Towards Christians, Gays And Jews https://t.co/kzdHDsHdRV pic.twitter.com/sbiPIFRf2E

— Daily Wire (@realDailyWire) December 28, 2021

यह भी पढ़ें- ग्रहों का 'राजकुमार' आज देगा शनि देव के घर में दस्तक, उनकी राशि में करेगा गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा असर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओइसे प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद से नफरत, हिंसा और जिहाद को उकसाने वाले उपदेश दिए जा रहे थे। इस वजह से मस्जिद को अगले 6 महीनों के लिए बंद किया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने दो सप्ताह पहले साइट को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की थी। डारमैनिन ने कहा कि इमाम अपने उपदेशों में ईसाइयों, समलैंगिकों और यहूदियों को निशाना बना रहे थे, जो अस्वीकार्य है। कानूनी तौर पर कार्रवाई करने से पहले स्थानीय अधिकारियों को 10 दिनों की सूचना एकत्र करने को कहा गया था।

France shuts down mosque over alleged pro-violence sermons https://t.co/cL4rRHQSZe pic.twitter.com/FYNPxehw8v

— The Hill (@thehill) December 28, 2021

यह भी पढ़ें- ग्रह-नक्षत्र खलेंगे साल के आखिरी दिन बड़ा दांव, पलट देंगे इन चार राशि वालों की किस्मत, रहे सावधान

बताया जा रहा है कि मस्जिद के इमाम ने हाल ही में इस्लाम धर्म कबूल किया था। वहीं, मस्जिद का प्रबंधन करने वाले एसोसिएशन के एक वकील ने बताया कि इमाम की बातों को गलत ढंग से लिया गया। हालांकि, फिर भी उसे निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एसोसिएशन का दावा है कि इमाम ने मस्जिद से कभी-कभार ही उपदेश दिया था और अब उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जबकि वास्तव में वह मस्जिद में नियमित तौर पर आते थे। उन्होंने कहा कि इमाम ने जिहाद, इस्लाम के दुश्मनों के खिलाफ युद्ध जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके ईसाइयों, समलैंगिकों और यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया। देश में आतंकवादी खतरा बहुत उच्च स्तर पर बना हुआ है और बंद का उद्देश्य आतंकवाद के कृत्यों को रोकना है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago