Hindi News

indianarrative

Ukraine-Russia War के बीच Harry Potter की खूब हो रही चर्चा, Putin से क्या है कनेक्शन, देखें यहां

Courtesy Google

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच अचानक हैरी पॉटर के नाम की चर्चा होनी शुरू हो गई है। दरअसल, हैरी पॉटर क नाम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अपने संबोधन के दौरान लिया। दरअसल, पुतिन ने अपने ताजा भाषण में, ब्रिटिश लेखिका जे.के. रोलिंग का जिक्र किया। आपको बता दें कि जेके रोलिंग सबसे मशहूर लेखिकाओं में से एक हैं। अंग्रेजी में लिखी उनकी नोवेल सीरीज 'हैरी पॉटर' इक्कीसवी सदी की सबसे मशहूर नोवेल है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रोलिंग के साथ जो हुआ वह इस बात का सबूत था कि पश्चिमी देशों को लोगों को 'खारिज' करना पसंद है। पुतिन ने कहा कि यह कुछ ऐसा था जिसका खुद अब रूस सामना कर रहा है।

पुतिन ने कहा कि लेखिका को 'खारिज' कर दिया गया क्योंकि उसने 'उनकी लैंगिक अधिकारों की मांगों को पूरा नहीं किया।' उन्होंने कहा- 'वे अब हमारे देश को खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं रूस के साथ हर चीज के प्रगतिशील भेदभाव के बारे में बात कर रहा हूं।' उन्होंने 1930के दशक में किताबों को जलाने की कोशिश कर रहे नाजियों से 'खारिज करने की संस्कृति' की तुलना की और कहा- 'हमें वह फुटेज याद है जब वे किताबें जला रहे थे। हमारे देश में ऐसी कल्पना करना असंभव है और हम अपनी संस्कृति के लिए इसके खिलाफ हैं। और यह हमारी मातृभूमि से, रूस से हमारे लिए अविभाज्य है, जहां जातीय असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है, जहां सदियों से दर्जनों जातीय समूहों के प्रतिनिधि एक साथ रह रहे हैं।'

चलिए आपको बताते है आखिर क्या है जेके रोलिंग का 'ट्रांसफोबिक' विवाद, हैरी पॉटर की किताबों के लिए पहचानी जाने वाली अंग्रेजी लेखिका जेके रोलिंग अपने कथित ट्रांसफोबिक ट्वीट्स और बयानों के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ गई थीं। लेखक ने ट्रांसजेंडरों, कार्यकर्ताओं और उनके सहयोगियों ने भी रोलिंग के प्रति गुस्से का इजहार किया था। रोलिंग ने 'वो लोग जिन्हें मासिक धर्म होता है' वाक्यांश वाले एक लेख की आलोचना की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि "जिन लोगों को पीरियड होते हैं। निश्चित ही उन लोगों का कोई नाम होता है। कोई मदद करे। बढ़िया सा कुछ नाम होता है वुंबेन, विम्पंड, वूमड?'

उनके इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा था। लोग उन्हें ट्रांसफोबिक तक कहने लगे थे। यहां तक कि उन्हें समाज के एक वर्ग का बहिष्कार तक झेलना पड़ा। यहां तक कि हैरी पॉटर के तीनों मुख्य किरदारों, डेनियल रैडक्लिफ, एमा वॉटसन, रूपर्ट ग्रिंट ने भी रोलिंक की आलोचनी की थी। पुतिन के भाषण का अर्थ समझने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों का मतलब भी समझ लीजिए। पुतिन ने अपने भाषण में कैंसिल कल्चर शब्द का इस्तेमाल किया। कैंसिल कल्चर या कॉल-आउट कल्चर एक समकालीन मुहावरा है जिसका इस्तेमाल बहिष्कार या किसी को खारिज करने के एक तरीके के रूप में किया जाता है जिसमें किसी को सामाजिक या पेशेवर हलकों से बाहर कर दिया जाता है – चाहे वह ऑनलाइन हो, सोशल मीडिया पर या व्यक्तिगत रूप से हो।