अंतर्राष्ट्रीय

Taiwan नहीं इस देश को भी हड़पेगा चीन, Xi Jinping ने जाहिर किए इरादे

Xi Jinping on Taiwan and Hong Kong: चीन के साथ साझा करने वाले हर एक देश उसकी हरकतों से परेशान हैं। चाहे जमीन पर हो या समुद्र में हर एक जगह चीन दूसरे देशों की सिमाओं में घुसने की कोशिश करता है। पिछले कुछ समय से तो वो ताइवान को अपने में मिलाने के लिए काफी ज्यादा उतावला नजर आ रहा है। खासकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद तो चीन बौखला उठा और अपनी ताकत दिखाने के लिए ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास करना शुरू कर दिया। अभी तक तो चीन, ताइवान को ही मिलाने की बात कर रहा था अब एक और देश (Xi Jinping on Taiwan and Hong Kong) पर कब्जा करने की बात कर रहा है। शी जिनपिंग का कहना है कि, ताइवान के साथ ही हांगकांग (Xi Jinping on Taiwan and Hong Kong) भी हमारा है और इन दोनों पर कब्जा करेंगे। ये बात उन्होंने नेशनल कांग्रेस में ताजपोशी से पहले कहा।

यह भी पढ़ें- China में 1989 के बाद बड़ा विद्रोह, जिनपिंग ने 14 लाख बागियों को जेल भेजा

कोविड नीति का किया बचाव
दरअसल, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) शी जिपिंग को एक बार फिर से देश की कमान सौंपेगी। CPC के 20वें अधिवेशन के लिए पार्टी के सदस्य बीजिंग में इकट्ठा हुए हैं। 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ये कांग्रेस चलेगी। इस दौरान शी जिनपिंग ने पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘इंसानी इतिहास में चीन ने गरीबी के खिलाफ सबसे बड़ी और लंबी लड़ाई लड़ी है। पूरी दुनिया में गरीबी को कम करने के हमारे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। शी जिनपिंग ने कहा, हमने नई सदी में पार्टी और देश को आगे बढ़ाने की एक ठोस रणनीति तैयार की है। हमने मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ राजनीतिक सुधारों को मजबूती दी है, जिसके परिणाम कई क्षेत्रों में दिखे हैं। शी जिनपिंग ने उद्घाषण भाषण में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की सराहना की। उन्होंने कहा, हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। शी जिनपिंग ने कोविड नीति का बचाव किया। उन्होंने कहा, हमने लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को उच्चतम स्तर तक संरक्षित किया। महामारी के दौरान सबसे पहले जरूरी लोगों का जीवन है।

शी जिनपिंग बोले हांग कांग पर हमरा नियंत्रण
इसके आगे उन्होंने कहा कि, चीन की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है कि हम उसकी जलवायु, उसके पहाड़ों और नदियों को संरक्षित करें। हम इनके संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। चीन की सुरक्षा के लिए सेना को मजबूत किया है। PLA पर पार्टी के नेतृत्व को पूरी तरह स्थापित करन के लिए हमने मजबूत और आधारभूत बदलाव किये हैं, जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि, हांग कांग में पहले अराजकता फैली रहती थी, लेकिन अब यहां चीन का पूरी तरह नियंत्रण है।

यह भी पढ़ें- China मे आबादी बढ़ाने का फार्मूला बुरी तरह फ्लॉप होने से टेंशन में आये ड्रैगन?जाने क्या था प्लान

ताइवान हमाला, लेकर रहेंगे
इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमने ताइवान की स्वतंत्रता और उसमें विदेशी दखल को नकारने के लिए मजबूत कदम उठाए हैं। ताइवान को हम अपना मानते हैं और उसे अपने साथ मिलाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय न्याय की व्यवस्था बनाने के लिए मानव केंद्रित समग्र विकास को मजबूती दी है। शी जिनपिंग ने कहा, ‘पार्टी के अंदर की बीमारियों को खत्म करने के लिए हमने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुछ लोगों को बचाने के लिए देश के 140 करोड़ लोगों के साथ नाइंसाफी नहीं की जा सकती। हमें इस बारे में हमेशा ध्यान देना चाहिए कि कुछ छिपे हुए खतरे पार्टी के भीतर, लोगों के भीतर और सेना के भीतर हो सकते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago