अमेरिका की फटकार के बाद Imran Khan ने सफाई देते हुए कहा- मैं तो Russia सिर्फ ये करने गया था…

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान देश की अर्थव्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। कभी सऊदी अरब के धक्के खा रहे हैं तो कभी चीन के हांथ-पैर जोड़ रहे हैं। यहां भी जब दाल नहीं गली तो रूस के शरण में पहुंच गए। इमरान खान 24 फरवरी 2022 को रूस पहुंचे थे और उसी दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था। अब इमरान खान का कहना है कि वो रूस पाकिस्तान के लिए गेहूं लेने हए थे।

इमरान खान जब रूस पहुंचे तो उन्होंने यह तक कहा था कि,  'मैं यहां कितने सही समय पर आया हूं, यह देखने के लिए मैं उत्साहित हूं' उनके इस बयान के बाद उनके दुनिया भर में निंदा हुई। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने रूस दौरे की वजह बताई है। सफाई देते हुए इमरान खान ने कहा है कि, वह जंग के बीच अपने देश के लिए 2 मिलियन टन गेहूं और गैस लेने रूस गए थे। इस दौरे के समय दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों के तहत हस्ताक्षर किए गए। इस वीडियो में इमरान खान कहते हैं, क्यों रूस में हमने जाना था, इसलिए हमने जाना था कि हमें रूस से 20 लाख टन गेहूं आयात करना है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, दूसरी चीज, रूस एक ऐसा देश है, जिसमें दुनिया की 30 फीसदी गैस है, तो आगे जिस तरह पाकिस्तान की गैस कम हो रही है, हमने उनके बातचीत की है ताकि उनसे हम गैस आयात करेंगे। इमरान ने अपनी दो दिवसीय यात्रा में गुरुवार को क्रेमलिन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। वो भी तब, जब रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया था। सभी पश्चिमी देशों की निगाहें रूस पर थीं और वो रूस के खिलाफ एकजुट हो गए।

Went to Russia to import two million tons of wheat. Did they return from Moscow with any wheatbags? pic.twitter.com/kWXfLsj3Em

— Naila Inayat (@nailainayat) February 28, 2022

इमरान खान ने अपनी यात्रा की आलोचना होने पर कहा कि वह पाकिस्तान के आर्थिक हित के लिए रूस गए थे। इस यात्रा को लेकर इमरान ने कहा था कि उन्होंने पुतिन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की है। दोनों नेताओं के बीच तीन घंटे तक बैठक हुई थी। हालांकि जानकारी ज्यादा साझा नहीं की गई। वहीं, इमरान खान के इस दौरे के बाद अमेरिका ने बीना नाम लेते हुए कहा था कि, जो भी देश रूस की मदद करेंगे उसे हम बरबाद कर देंगे। ऐसे में पाकिस्तान की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago