जिसे China ने धोखा दिया उसकी मदद के लिए India और Japan ने मिलाया हाथ- साथ मिलकर कर करेंगे मदद

<div id="cke_pastebin">
<p>
श्रीलंका का जो हाल है वो चीन की देन है। चीन के कर्ज जाल में अगर श्रीलंका फंसा नहीं होता तो आज वो इस हाल में नहीं होता। इस वक्त श्रीलंका भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है, यहां पर तेल, रासन, दवा से लेकर लगभग हर चीजों की दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। आजादी के बाद से इतिहास में पहली बार श्रीलंका की अर्थव्यवस्था इतनी बिगड़ी है। हाल की सालों में इन देशों में चीन ने तेजी से विस्तार किया है। ऐसे में जिन-जिन देशों को चीन ने लालच दिया है वो-वो देश उसकी कर्ज जाल में फंसते जा रहे हैं। श्रीलंका को भारत लगातार मदद कर रहा है। चीन ने श्रीलंका को बीच मजधार में छोड़ दिया है। ऐसे में भारत देवदूत की तरह सामने आया है श्रीलंका की हर एक तरह से मदद कर रहा है। अब भारत के साथ जापान भी आ गया है।</p>
<p>
आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका की मदद के लिए भारत और जापान ने हाथ मिलाया है। कोलंबो गेजेट की एक रिपोर्ट की माने तो,  24 मई को दोनों नेताओं की चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता से अलग हुई बैठक के दौरान इस पर सबमति बनी। जापानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि, दोनों के बीच श्रीलंका के सुरक्षा हालात पर चर्चा के बाद मानवीय मदद पहुंचाने का फैसला लिया गया। जापान के साथ समझौते से पहले भी श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है। मानवीय मदद वाले सामानों, खाना बनाने वाली गैस, तेल, और चिकित्सीय सामानों से लदे जहाज भेजे गए हैं। इसके अलावा, भारत ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म संबंधी गतिविधियां बढ़ाने के लिए भी 54 करोड़ श्रीलंकाई रुपये दिए हैं।</p>
<p>
इंडिया ने बताया कि, उसने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए श्रीलंका की मदद के लिए 40 हजार मीट्रिक टन डीजल भेजा है। इससे पहले इंडिया ने श्रीलंका को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का तेल उधार देने को मंजूरी दी थी। 23 मई को भारत ने 40 मीट्रिक टन पेट्रोल श्रीलंका भेजा था। इसके साथ ही गहूं और अन्य खाने के भी सामना भेज कर भारत मदद कर रहा है। दवाएं भी भेज कर मदद की जा रही है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago