PM Modi की बिछाई जाल में बुरी तरह फंस गया China! इस देश ने कहा इंडिया हमारा डिफेंस बेस कभी भी कर सकता है इस्तेमाल

<div id="cke_pastebin">
<p>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से भारत की छवी दुनिया के सामने अलग बन गई है। आज भारत के साथ पूरी दुनिया जड़ना चाहती है। हर कोई यहां आकर काम करना चाहता। भारत हर एक छेत्र में तेजी से विकसित कर रहा है। अेमरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया संग अन्य बड़े देश भी भारत संग अपनी दोस्ती मजबूत करने पर लगे हुए हैं। इसके साथ ही भारत कई मामलों में अपना स्टैंड साफ रखता है। साथ ही चीन और पाकिस्तान जैसे दोशों को जो दूसरे की सिमाओँ में घुसैपठ करने की कोशिश करते हैं इन्हें मुंह तोड़ जवाब भी देना जानता है। अब इंडिया ने वियतनाम के साथ मिलकर जो काम किया है उसे लेकर ड्रेगन की सांसे जरूर ऊपर नीचे हो रही होंगी। भारत और वियतनाम ने एक समझौते को लेकर साइन किया जिसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि, चीन की बढ़ती ताकत के बीच समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में भारत और वियतनाम ने सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने के लिए साथ आए हैं।</p>
<p>
भारत अब वियतनाम का डिफेंस बेस इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही वियतनाम भी जरूरत पड़ने पर इंडिया का डिफेंस बेस यूज कर सकता है। दरअसल, भारत और वियतनाम ने 8 जून को 2030 तक रक्षा संबंधों के दायरे और पैमाने को और व्यापक आधार देने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट पर साइन किया है। भारत और वियतनाम ने दोनों पक्षों की सेनाओं को आपूर्ति की मरम्मत और पुनःपूर्ति के लिए एक-दूसरे के ठिकानों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने के लिए एक रसद सहायता समझौते पर साइन किया है।</p>
<p>
ऐसा पहली बार हुआ है जब वियतनाम ने किसी देश के साथ रदस समर्थन को लेकर समजौते पर साइन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के अपने समकक्ष जनरल फान वान गियांग ने इस रसद समझौते पर साइन किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, भारत और वियतनाम के बीच समकालीन समय में हितों और सामान्य चिंताओं के व्यापक अभिसरण के साथ सबसे भरोसेमंद संबंध जारी हैं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी और व्यावहारिक पहल पर व्यापक चर्चा की है। उन्होंने आगे कहा कि विचार-विमर्श के बाद हमने '2030 की ओर भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर जॉइंट विजन स्टेटमेंट' पर साइन किए जो हमारे रक्षा सहयोग के दायरे और पैमाने को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago