रूस से व्यापार पर अमेरिका ने भारत को सुनाया तो, PM Modi ने कहा- हमसे राजनीति मत करना वरना…

<div id="cke_pastebin">
<p>
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, रूस भारत से तेल के साथ अन्य सामानों को छूट के साथ खरीदने की पेशकश की थी। जिसके बाद भारत ने भरोसा दिलाते हुए कहा था कि वह रूस के सामनों को खरीदेगा। अब भारत की रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से रियायती दर पर तेल खरीदने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के बाद अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने रूस से 20 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। इंडियन आयल कारपोरेशन के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने रूसी क्रूड ऑयल खरीदने के लिए यूरोपीय व्यापारी विटोल को माध्यम बनाया है। अब इसी को लेकर अमेरिका ने एक बयान दिया था जिसपर भारत ने करारा जवाब देते हुए कहा है इस मामले पर राजनीति न करें।</p>
<p>
दरअसल, भारत ने रूस से करीब 1.5 करोड़ बैरल कच्चा तेल आयात करने के कदम पर अमेरिका की ओर से की गई टिप्पणी का जवाब दिया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने अमेरिका से सख्त लहजे में कहा है कि 'इस मामले पर राजनीति करें'। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि, भारत के वैध ऊर्चा लेन-देन का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, तेल आत्मनिर्भरता वाले देश या जो स्वयं रूस से आयात करते हैं, वे विश्वसनीय रूप से प्रतिबंधात्मक व्यापार की वकालत बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं। भारत अपनी ऊर्चा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आयात पर अत्यधिक निर्भर है। कच्चे तेल की आवश्यकता का लगभग 85 फीसदी (प्रतिदिन 5 मिलियन बैरल) आयात करना पड़ता है।</p>
<p>
रिपोर्ट में बताया गया कि भारत कच्चे तेल का अधिकांश आयात पश्चिम एशिया (इराक 23 फीसदी, सऊदी अरब 18 फीसदी, संयुक्त अरब अमीरात 11 फीसदी) से होते हैं। इसमें कहा गया कि भारत को प्रतिस्पर्धी ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करते रहना होगा। हम सभी निर्माताओं के ऐसे प्रस्तावों का स्वागत करते हैं। भारतीय व्यापारी भी सर्वोत्तम विकल्प तलाशने के लिए वैश्विक ऊर्जा बाजारों में काम करते हैं। अमेरिका भी अब भारत (7.3 फीसदी) के साथ कच्चे तेल का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। चालू वर्ष में अमेरिका से आयात में काफी वृद्धि होने की संभावना है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago