अंतर्राष्ट्रीय

चीनी नौसेना के आगे कहां ठहरता है भारत? जानें पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत

Indian Navy: चीन और पाकिस्तान भारत के नजदीक अपनी नौसैनिक उपस्थिति को तेजी से बढ़ा रहे हैं। इसमें पाकिस्तानी नौसेना की मदद चीन कर रहा है। हाल में ही चीन ने पाकिस्तान को कई युद्धपोत दिए हैं। चीन, पाकिस्तान के लिए पनडुब्बियों का भी निर्माण कर रहा है। ऐसे में जानें कि भारत की नौसैनिक ताकत की तुलना में चीन और पाकिस्तान कितने शक्तिशाली हैं।भारतीय नौसेना में शामिल कुल जहाजों की संख्या 295 है। वहीं, चीन के कुल जहाजों की संख्या 730 और पाकिस्तान की 114 है। भारतीय नौसेना में वर्तमान में दो एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल हैं। वहीं चीन के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर ऑपरेशनल हैं और तीसरे का समुद्री परीक्षण चल रहा है। पाकिस्तान इस मामले में फिसड्डी है।

भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के पास एक भी हेलीकॉप्टर कैरियर नहीं है। चीनी नौसेना में तीन हेलीकॉप्टर कैरियर शामिल हैं। वर्तमान में भारतीय नौसेना (Indian Navy) कुल 18 पनडुब्बियों को ऑपरेट करती है। वहीं, चीनी नौसेना के पास कुल 78 पनडुब्बियां हैं। पाकिस्तान भी 9 पनडुब्बियों का मालिक है भारतीय नौसेना के पास 11 विध्वंसक युद्धपोत हैं। वहीं, चीनी नौसेना में इनकी संख्या 50 और पाकिस्तान के पास 2 हैं।

पनडुब्बी: वर्तमान में भारतीय नौसेना कुल 18 पनडुब्बियों को ऑपरेट करती है। वहीं, चीनी नौसेना के पास कुल 78 पनडुब्बियां हैं। पाकिस्तान भी 9 पनडुब्बियों का मालिक है

विध्वंसक: भारतीय नौसेना के पास 11 विध्वंसक युद्धपोत हैं। वहीं, चीनी नौसेना में इनकी संख्या 50 और पाकिस्तान के पास 2 हैं।

फ्रिगेट: भारतीय नौसेना के पास 12 फ्रिगेट्स हैं। वहीं, चीन के पास 42 और पाकिस्तान के पास 6 फ्रिगेट्स हैं।

ये भी पढ़े: China-Pakistan की नई चाल! शुरू किया हवाई युद्धाभ्यास, क्या भारत के खिलाफ टू फ्रंट वॉर की हो रही तैयारी?

कॉर्वेट: भारतीय नौसेना के पास 19 कॉर्वेट्स हैं। चीनी नौसेना के पास इनकी संख्या 72 और पाकिस्तान के पास 2 हैं।

गश्ती जहाज: भारतीय नौसेना के पास 138 गश्ती जहाज हैं। चीनी नौसेना में शामिल गश्ती जहाजों की संख्या 150 और पाकिस्तान के पास 38 हैं।

माइन स्वीपर: भारतीय नौसेना के पास एक भी माइन स्वीपर पोत नहीं है। जबकि, चीन के पास 36 और पाकिस्तान के पास 3 माइन स्वीपर युद्धपोत हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago